VoNR तकनीक क्या है, जिसे Airtel - Vi से पहले Jio ने कर दिया है लॉन्च?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jan 2025 12:52 PM

विज्ञापन

What Is VoNR In Jio Network / Symbolic

What Is VoNR In Jio Network: 5G VoNR सेवाएं पेश करने वाला रिलायंस जियो भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है, जो टेलीकॉम उद्योग में नयी मिसाल कायम कर रहा है. जानिए क्या है यह तकनीक-

विज्ञापन

What Is VoNR In Jio Network: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो हमेशा अपनी नयी टेक्नोलॉजी और सस्ते रीचार्ज प्लान से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है. इसी प्रकार जियो ने एक बड़ा कदम उठाते  हुए भारत में अपनी VoNR (वॉइस ओवर न्यू रेडियो) सेवाओं की शुरुआत कर दी है. 5G VoNR सेवाएं पेश करने वाला जियो भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है, जो टेलीकॉम उद्योग में नयी मिसाल कायम कर रहा है. VoNR एक अत्याधुनिक कॉलिंग तकनीक है, जो 5G की मजबूत क्षमताओं का उपयोग करके बेहतरीन ऑडियो गुणवत्ता प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है. आइए विस्तार से जानते हैं VoNR क्या है और ये कैसे काम करती है.

क्या है VoNR टेक्नोलॉजी?

VoNR (वॉयस ओवर न्यू रेडियो) 5G तकनीक का हिस्सा है, जो 5G नेटवर्क पर वॉयस कम्युनिकेशन सेवाओं को सक्षम बनाता है. यह पारंपरिक वॉयस सेवाओं (जैसे 2G, 3G और 4G VoLTE) का अधिक प्रभावी और भरोसेमंद विकल्प प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. VoNR वही 5G तकनीक का उपयोग करता है, जिसका उपयोग डेटा ट्रांसमिशन के लिए किया जाता है और यह उच्च क्वालिटी वाली वॉयस सेवाएं, बेहतर नेटवर्क कवरेज और उन्नत सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करता है. यह टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड नॉइज को कम कर और HD ऑडियो की मदद से वॉइस क्वालिटी को बेहतर करती है. इसमें लेटेंसी कम होती है, जिससे कम्युनिकेशन बेहतर हो पाता है. इसके साथ ही यह नेटवर्क एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाती है.

VoLTE से ऐसे अलग है VoNR

अभी तक एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो आदि कॉलिंग फीचर के तौर पर VoLTE का यूज करती है. यह टेक्नोलॉजी 4G नेटवर्क में काम आती है, वहीं VoNR 5G नेटवर्क की टेक्नोलॉजी है. VoNR 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर बेहतर वॉइस क्वालिटी, कम लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क एफिशिएंसी प्रदान करती है. VoNR खास तौर पर 5G नेटवर्क पर यूज के लिए तैयार की गई है.

जियो ने शुरू कर दी सर्विस

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जहां अपनी 5G नेटवर्क सेवाओं पर काम कर रहे हैं, वहीं वे फिलहाल एनएसए (नॉन-स्टैंडअलोन) तकनीक अपना रहे हैं, जो VoNR का समर्थन नहीं करती. इसके विपरीत, जियो ने 5G एसए (स्टैंडअलोन) नेटवर्क अपनाकर बढ़त हासिल कर ली है, जिससे वह बेहतरीन VoNR सेवाएं प्रदान कर रहा है. दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में ग्राहक पहले ही इस अगली पीढ़ी की तकनीक का अनुभव कर रहे हैं, और जल्द ही इसका विस्तार देश के अन्य हिस्सों में भी होगा.

Jio ने बढ़ाई अन्य टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन, मात्र 49 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड डेटा

Mukesh Ambani Gift: 200 दिन और 500GB डेटा वाले प्लान की बढ़ गई वैलिडिटी, जानें बेनिफिट्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola