Mukesh Ambani Gift: 200 दिन और 500GB डेटा वाले प्लान की बढ़ गई वैलिडिटी, जानें बेनिफिट्स

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Jan 2025 12:08 PM

विज्ञापन

Jio New Affordable Phone

Mukesh Ambani Gift: रिलायंस जियो ने अपने 2025 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की समयसीमा बढ़ा दी है. पहले यह प्लान 11 जनवरी 2025 तक उपलब्ध था, लेकिन अब इसे 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है. इस एक्सटेंशन से अधिक यूजर्स इस न्यू ईयर प्लान के लाभों का फायदा उठा सकेंगे.

विज्ञापन

Mukesh Ambani Gift: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के यूजर्स के लिए खुशखबरी आयी है. जियो ने अपने न्यू ईयर प्लान को पूरे जनवरी महीने तक चलाने का ऐलान किया है. जियो का यह प्लान दिसंबर में लॉन्च किया गया था और इसकी वैलिडिटी 11 जनवरी तक थी. जियो ने अब इसे 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया है. अब जियो यूजर्स इस प्लान को 31 जनवरी तक सब्सक्राइब करा सकते हैं.

Jio Recharge Plan 2025 : क्या है जियो का ऑफर?

Reliance Jio ने नये साल पर New Year Welcome Plan 2025 पेश किया था. पहले यह ऑफर 11 जनवरी तक ही उपलब्ध था, लेकिन अब 31 दिसंबर तक वैलिड है. अगर आप लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश में हैं, तो यह एक आकर्षक ऑप्शन हो सकता है.

Jio recharge plan 2025

Jio Recharge Plan 2025 : जियो ऑफर में क्या फायदे मिलते हैं?

Reliance Jio का नये साल पर आया New Year Welcome Plan 2025 प्रीपेड प्लान 200 दिनों तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग के लाभ के साथ आया है. जिन यूजर्स के पास 4G कनेक्शन है, उन्हें प्रतिदिन 2.5GB डेटा मिलेगा, जो पूरे वैधता अवधि में कुल 500GB बन जाता है. ग्राहकों को पूरी वैधता के दौरान प्रतिदिन 100 SMS भी मिलेंगे. इस प्लान में Jio के ऐप्स जैसे JioCinema, JioCloud, और JioTV का मुफ्त ऐक्सेस भी दिया जा रहा है.

जियो के प्लान में इन सबके साथ ही, यूजर्स को पार्टनर कूपन और गिफ्ट्स के रूप में ₹2150 का फायदा भी मिलेगा. इसमें से EaseMyTrip से ट्रिप बुक करने पर ₹1500 की छूट मिलेगी. Swiggy से ₹499 से ऊपर के ऑर्डर पर ₹150 का कूपन मिलेगा. Ajio से ₹2500 से ऊपर की शॉपिंग करने पर ₹500 का डिस्काउंट कूपन मिलेगा. ये कूपन्स Android और iOS दोनों पर मौजूद MyJio ऐप से उपलब्ध होंगे.

Jio ने लॉन्च किया 1234 रुपये वाला प्लान, 336 दिनों तक डेटा और कॉलिंग का मजा

सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola