Jio ने लॉन्च किया 1234 रुपये वाला प्लान, 336 दिनों तक डेटा और कॉलिंग का मजा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jan 2025 7:28 PM
Jio Rs 1234 Affordable Plan: जियो के इस रीचार्ज प्लान की कीमत मात्र 1234 रुपये है और यह पूरे 336 दिनों की वैधता के साथ आता है. आइए जानें इसके बेनिफिट्स-
Jio Rs 1234 Affordable Plan: जियो ने नये साल के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास रीचार्ज प्लान पेश किया है, जो बेहद कम कीमत में आता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें डेटा की कम जरूरत होती है. इस रीचार्ज प्लान की कीमत मात्र 1234 रुपये है और यह पूरे 336 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान के तहत, जियो यूजर्स एक बार रीचार्ज करके लगभग 11 महीने तक बेफिक्र रह सकते हैं. आइए, इस किफायती रीचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं.
जियो के 1234 रुपये वाले प्लान के फायदे
रिलायंस जियो का ₹1234 का प्लान अपने यूजर्स को 336 दिनों की लंबी वैधता प्रदान करता है. इस प्लान में हर दिन 500 MB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS शामिल हैं. अन्य जियो प्लानों की तरह, इसमें भी भारत के किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है.
इसके अतिरिक्त, यूजर्स मुफ्त राष्ट्रीय रोमिंग का लाभ उठा सकते हैं और जियो के सभी ऐप्स तक मुफ्त पहुंच प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि, यह प्रीपेड प्लान केवल जियो भारत फोन के यूजर्स के लिए उपलब्ध है, यानी सामान्य स्मार्टफोन उपयोगकर्ता इस ऑफर का लाभ नहीं उठा सकते.
जियो के 1899 रुपये वाले प्लान के फायदे
जियो ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी एक और बजट-फ्रेंडली 336 दिनों की प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को हर महीने सिर्फ ₹150 खर्च करने पड़ते हैं. यह प्लान, जिसकी कुल कीमत ₹1899 है, जियो की वेबसाइट पर ‘वैल्यू कैटेगरी’ में आता है.
इस प्लान के तहत यूजर्स 336 दिनों तक बिना किसी रुकावट के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनका सिम सक्रिय बना रहता है. खास बात यह है कि इसमें पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही, 24GB डेटा पूरे वैधता अवधि के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा, यूजर्स को इस प्लान में 3,600 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं.
ऐसे में आप यदि फीचर जियो भारत फोन यूजर हैं, और आपका डेटा खपत सीमित है, तो आपके लिए 1234 रुपये वाला प्लान अच्छा रहेगा. वहीं, अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपके लिए 1899 रुपये वाला प्लान अच्छा रहेगा.
सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट
BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










