Google Daily Listen Feature: गूगल ने लाॅन्च किया 'डेली लिसन' फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Jan 2025 6:48 PM

विज्ञापन

Google Daily Listen Feature / Symbolic

What Is Google Daily Listen Feature: जल्द ही गूगल आपके लिए एक और कमाल का AI फीचर ला रही है, जिसका इस्तेमाल कर आप रोजाना बड़ी खबरें ऑडियो में सुन पाएंगे.

विज्ञापन

Google Daily Listen Feature: दुनिया की दिग्गज आइटी कंपनी गूगल ने ‘डेली लिसन’ नाम से एक नया ऑडियो फीचर शुरू किया है. यह आपकी पसंद और रुचियों के आधार पर पांच मिनट या उससे ज्यादा के एपिसोड बनाता है. ये एपिसोड आपके द्वारा पसंद की जाने वाली खबरों और कहानियों का सारांश देते हैं. इसे गूगल ऐप के सर्च बार के नीचे ‘स्पेस’ कैरोसेल में देखा जा सकता है. ‘डेली लिसन’ पर टैप करने पर एक प्लेयर खुल जाएगा, जो आपके लिए तैयार ऑडियो एपिसोड चलायेगा.

‘डेली लिसन’ फीचर की खासियत क्या है?

‘डेली लिसन’ में ऑडियो के साथ टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट भी दिखता है, जिसमें यूजर को पॉडकास्ट की तरह अनुभव मिलता है. इसमें आप प्ले / पॉज, 10-सेकंड रिवाइंड और प्लेबैक स्पीड चेंज भी कर सकते हैं. अगर आप सिर्फ टेक्स्ट पढ़ना चाहते हैं, तो ऑडियो म्यूट कर सकते हैं. एपिसोड को पसंद या नापसंद करने के लिए थंब्स अप / डाउन का विकल्प दिया गया है. स्क्रीन पर संबंधित कहानियों को देखने और उनकी जानकारी खोजने की सुविधा भी है.

‘डेली लिसन’ फीचर का ऐसे करें इस्तेमाल

यह फीचर फिलहाल अमेरिका में एंड्रॉयड और आइओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है. जल्द ही इसे इंडियन यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जा सकता है. इसे गूगल ऐप के ऊपरी-बाएं कोने से सर्च लैब्स में ऑन किया जा सकता है. इसे ऑन करने के एक दिन बाद यूजर्स को गूगल सर्च बार के नीचे स्पेस कैरोसेल में ‘मेड फॉर यू’ लेबल वाला डेली लिसन कार्ड दिखायी देगा. कार्ड पर क्लिक करने से एक फुल-स्क्रीन प्लेयर लॉन्च हो जाएगा, जो यूजर्स से थम्स अप या थम्स डाउन करके फीडबैक भी मांगेगा. इस एआइ फीचर के साथ आपको ऑडियो कंट्रोल करने के लिए प्ले, पॉज, रिवाइंड करने और म्यूट करने के लिए भी कुछ कंट्रोल मिलेंगे. यह फीचर गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का हिस्सा है और यूजर्स को नयी जानकारी और अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है.

Google Search Facts: गूगल पर 241543903 सर्च करने पर फ्रिज में सिर घुसाए लोग क्यों दिखते हैं?

YouTube पर क्लिकबेट थंबनेल और टाइटल वाले कंटेंट की खैर नहीं, तुरंत हटेगा ऐसा वीडियो

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola