Vodafone Idea 5G Launch: जियो और एयरटेल की बादशाहत को मिलेगी चुनौती, सस्ते होंगे प्लान्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jan 2025 3:10 PM
Vodafone Idea 5G Launch / (Vodafone-Idea)
Vodafone Idea 5G Launch: वोडाफोन आइडिया (वीआई) अपनी 5G सर्विस को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है और इसके लिए कंपनी अपने बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है.
Vodafone Idea 5G Launch: रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद, वोडाफोन आइडिया (Vi) भी भारत में 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, वीआई मार्च में अपनी 5G मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू कर सकती है. इसके साथ ही, वीआई के 5G रीचार्ज प्लान्स को अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में अधिक किफायती बताया जा रहा है.
वोडाफोन आइडिया (वीआई) अपनी 5G सर्विस को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है और इसके लिए कंपनी अपने बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है. वीआई देश के 75 प्रमुख शहरों में 5G सेवाओं को रोलआउट करने की योजना बना रही है, खासतौर पर 17 प्रायोरिटी सर्कल और औद्योगिक केंद्रों पर फोकस कर रही है. इस खबर के बाद, वीआई के शेयर 1.37% बढ़कर 8.13 रुपये पर बंद हुए. वीआई का मुकाबला रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल से है.
वोडाफोन आइडिया (वीआई) अपने 5G सर्विस के लॉन्च के साथ ही सस्ते रीचार्ज प्लान पेश करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मोबाइल प्लान एंट्री-लेवल पर 15% तक सस्ते होंगे, जो जियो और एयरटेल की तुलना में कम कीमत में उपलब्ध होंगे. वीआई के प्रवक्ता ने बताया कि वे यूजर्स को अच्छी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और 4G कवरेज को बेहतर बनाने के साथ जल्द ही 5G कवरेज भी शुरू करेंगे.
वीआई का एक नया प्लान 138 रुपये का है, जिसमें 20 दिनों की सर्विस वैलिडिटी और 100MB डेटा शामिल है. इसके अलावा, 10 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट और 2.5 पैसे/सेकेंड की दर से लोकल कॉल भी मिलती है. इस प्लान में आउटगोइंग एसएमएस की सुविधा नहीं है और रात के मिनट 11 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध रहते हैं.
SIM Card जिंदा रखने के लिए ये वाला रीचार्ज है परफेक्ट, फायदे जानकर मान जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










