Samsung काे चैलेंज देने आ रहा Vivo X Fold 3 Pro फोल्डेबल स्मार्टफोन, AI कैमरा से लैस होगा फोन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Jun 2024 1:28 PM
Vivo X Fold 3 Pro : वीवो भारतीय बाजार में 6 जून को वीवो X फोल्ड 3 प्रो फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी का यह स्मार्टफोन इस साल भारत में लॉन्च होनेवाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा.
Vivo X Fold 3 Pro: चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo Mobile) अपना फोल्डेबल फोन (Foldable Phone) एक्स फोल्ड 3 प्रो (X Fold 3 Pro) बाजार में उतारने वाली है. इस फोन की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में किया गया है. यह फोन एआई कैमरा से लैस होगा.
छह जून को बाजार में पेश होने वाले इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी महंगे (प्रीमियम सेगमेंट) मोबाइल फोन के बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है. कंपनी ने कहा कि भारत में स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम हैंडसेट्स बढ़ते जा रहे हैं, और यह प्रवृत्ति आगे भी जारी रहेगी, भले ही समग्र बाजार का विस्तार और वृद्धि हो रही हो.
Vivo Y200 Pro 5G Review: 64MP कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रॉसेसर के साथ और क्या है खास? जानें
Vivo V30e Vs Vivo V30: कैमरा, फीचर्स और कीमत में बेहतर स्मार्टफोन कौन?
8GB रैम, 50MP कैमरा बड़ी बैटरी और डिस्प्ले, 10 हजार में और क्या चाहिए?
वीवो इंडिया के कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी हेड गीताज चन्नाना ने कहा, हम ऐसे चरण में हैं जहां ग्राहक हमारे ब्रांड पर भरोसा करते हैं और हमें फोल्ड जैसा डिवाइस पेश करने का अवसर देने के लिए तैयार हैं. हम ऐसे चरण में भी हैं जहां हम फोल्ड खंड में मौजूदा कुछ समस्याओं को हल कर सकते हैं.
पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बिक्री लक्ष्य या जल्द ही पेश होने वाले उपकरण की कीमत का खुलासा नहीं किया है. एक्स फोल्ड 3 प्रो भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे महंगी पेशकश होगी. भारत में इस साल आने वाले पहले फोल्डेबल फोन में 50MP एआई कैमरा होने की भी बात कही जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत में वीवो X फोल्ड 3 प्रो दो मेमोरी वेरिएंट पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 1,15,000 रुपये से शुरू हो सकती है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.5 लाख रुपये हो सकती है. भारत में सैमसंग और वनप्लस से इसकाे मुकाबला करना होगा.
Vivo V30 Review: 34 हजार के बजट को कितना जस्टिफाई करता है यह फोन, यहां जानें
12GB रैम और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आये Vivo V30 सीरीज के स्मार्टफोन्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










