8GB रैम, 50MP कैमरा बड़ी बैटरी और डिस्प्ले, 10 हजार में और क्या चाहिए?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 May 2024 12:16 PM
Budget Smartphone: एंट्री लेवल कैटेगरी में आया यह नया स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और रैम प्लस फीचर वाला है. ये खूबियां इसे खास बनाती हैं. आइए नजर डालें इसकी डीटेल्स पर-
Budget Smartphone Vivo Y18 Price: स्मार्टफोन बनानेवाली चीन की कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपने एक और Y-सीरीज स्मार्टफोन वीवो Y18 लॉन्च किया है. एंट्री लेवल बजट कैटेगरी में आया यह नया फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और रैम प्लस फीचर वाला है. ये खूबियां इसे खास बनाती हैं. आइए नजर डालें इसकी डीटेल्स पर-
डिस्प्ले और रैम
एंट्री-लेवल स्मार्ट मोबाइल फोन वीवो Y18 में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 1,612×720 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. यह किफायती हैंडसेट बेहतर प्रदर्शन के लिए मीडियाटेक डायमेंसिटी G85 चिपसेट से लैस है, जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इसका रैम प्लस फीचर उपयोग कर रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह आउट ऑफ बॉक्स फनटच OS 14 पर बूट करता है.
13 हजार से कम दाम में आया Realme C65 5G, फीचर्स और डिजाइन दिल जीत लेंगे
7 हजार में 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, कूट-कूट कर भरी हैं खूबियां
Nokia का यह शानदार फोन खरीदें मात्र 6 हजार में, दिल जीत लेंगे धांसू फीचर्स
कैमरा की बात
कैमरे के मोर्चे पर बात करें, तो सेल्फी और वीडियो चैट के लिए वीवो Y18 स्मार्टफोन f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा से लैस है. इसके रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का मुख्य और एक अन्य कैमरा दिया गया है. फोन को 5,000mAh की बड़ी बैटरी पावर देती है, और यह 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
पैसा कितना लगेगा?
वीवो Y18 में की कीमत 4GB+64GB और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए क्रमशः 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है।कंपनी ने इस हैंडसेट को काले और हल्के नीले रंग में पेश किया है. इसे कुछ ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म और कंपनी के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है.
Vivo Y18 की कीमत क्या है?
4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹8,999 है, और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹9,999 है।
Vivo Y18 की डिस्प्ले का आकार क्या है?
फोन में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले है।
फोन का रिज़ॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट क्या है?
रिज़ॉल्यूशन 1,612×720 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है।
Vivo Y18 में कौन सा चिपसेट है?
यह मीडियाटेक डायमेंसिटी G85 चिपसेट से लैस है।
रैम और स्टोरेज कितनी है?
इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे रैम प्लस फीचर के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
सस्ते 4G फोन को लॉन्च करने की तैयारी में Jio, Nokia, Lava और Itel से मिलाया हाथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










