Vivo T4 Lite: मात्र 10 हजार के अंदर वीवो ने उतारा 6000mAh बैटरी वाला फोन, जानें फीचर्स और कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Jun 2025 2:41 PM
Vivo T4 Lite Review
वीवो ने भारत में अपना अब तक का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है. इसकी बिक्री 2 जुलाई से Flipkart, Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी.
Vivo T4 Lite Launched: वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. यह नया मॉडल देश में पहले से मौजूद Vivo T4 Ultra 5G, T4 5G और T4x 5G स्मार्टफोन्स की सीरीज में शामिल हो गया है. कंपनी का यह अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो बजट सेगमेंट में स्टाइलिश डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी की तलाश में हैं. आइए जानते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में.
Vivo T4 Lite 5G के फीचर्स
यह फोन 6.74 इंच के HD LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है.
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है. इसमें 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे Micro SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह डिवाइस Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर काम करता है.
यह भी पढ़ें: Oppo K13x: 15 हजार के अंदर लॉन्च हुआ ओप्पो का 5G फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे यह फीचर्स
कैमरे की बात करें तो Vivo T4 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.फोन की सबसे खास बात है इसकी 6000mAh की दमदार बैटरी जो 15W USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Vivo T4 Lite 5G की कीमत
स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा. टॉप वेरिएंट, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये तय की गई है. यह स्मार्टफोन 2 जुलाई से Flipkart, Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: Apple का अगला कमाल, iPhone 17 सीरीज में मिलेंगे ये 5 जबरदस्त अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










