Viral X Post: बंदे ने Nano Banana Pro से पूछा मैथ का सवाल, AI ने उसकी ही हैंडराइटिंग में कर दिया सॉल्व

Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Nov 2025 6:26 PM

विज्ञापन

Nano Banana Pro ने इमेज को प्रोसेस किया और यूजर की हैंडराइटिंग में ही सॉल्व किया (Photo- @immasiddx/X)

Viral X Post: Google ने हाल ही में Gemini 3 पर बेस्ड अपना नया Nano Banana Pro इमेजिंग इंजन लॉन्च किया है. यह एडवांस्ड AI इमेज जनरेटर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. Nano Banana Pro अब पहले से ज्यादा रियल-लाइफ जैसी तस्वीरें बना सकता है.

विज्ञापन

Viral X Post: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर दिन और बेहतर होती जा रही है, और इसका असर सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दे रहा है. हाल ही में Google ने Nano Banana Pro लॉन्च किया है, जो Gemini 3 पर बेस्ड इसका सबसे एडवांस्ड AI इमेजिंग इंजन है. बस कुछ ही दिनों में इंटरनेट पर लोग इस टूल का अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करने लगे हैं.

Nano Banana Pro, पुराने Nano Banana इंजन से बेहतर है. हां, वहीं जो पहले सोशल मीडिया पर 4K पोर्ट्रेट्स, विंटेज साड़ियां और 3D फिगरिन्स के लिए वायरल हो चुका था. अब आप इसके जरिए और भी आगे जा सकते हैं, कुछ मामलों में तो रिजल्ट इतने रियलिस्टिक होते हैं कि असल और AI में फर्क करना मुश्किल हो जाता है.

Nano Banana Pro ने हैंडराइटिंग तक कर ली कॉपी

छात्र पहले से ही AI का यूज होमवर्क के लिए कर रहे हैं. यह कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन अब तक, AI द्वारा दिए गए जवाबों को आपको खुद लिखना पड़ता था, जो कि काफी झंझट वाला काम था. लेकिन Nano Banana Pro आपकी लिखावट की नकल भी कर सकता है. 

हुआ यूं है कि X (पहले Twitter) पर एक यूजर ने एक इमेज शेयर की जिसमें उसने Nano Banana Pro को एक मैथ का सवाल दिया. इस AI मॉडल ने सिर्फ सवाल हल ही नहीं किया, बल्कि वही हैंडराइटिंग में हल लिखा. हां, असली जिंदगी में ये किसी को नहीं फंसाएगा, लेकिन अगर आपको सिर्फ PDF सबमिट करना है तो अपने टीचर को थोड़ी बहुत आसानी से ट्रिक किया जा सकता है.

देखें पोस्ट

यह पोस्ट @immasiddx ने शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, “Google का Nano Banana Pro अब तक का सबसे बढ़िया इमेज जनरेशन AI है.”

यह भी पढ़ें: AI वाली फोटो पकड़ना हुआ आसान, Google Gemini का नया इमेज वेरिफिकेशन फीचर अब बताएगा सच्चाई

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola