Viral Video: iPhone 12 को बना डाला iPhone 17 Pro Max, दुकानदार का ये जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा

Updated:
विज्ञापन
Viral Video iPhone 12 into iPhone 17 Pro Max

Viral Video iPhone 12 into iPhone 17 Pro Max

Viral Video: ऐपल की लेटेस्ट सीरीज iPhone 17 Pro Max के आते ही लोग जगह-जगह प्री-बुकिंग करने में जुट गए हैं. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदे ने अपना पुराना iPhone 12 को ऐसा बदल दिया कि देखने वाले उसे iPhone 17 Pro Max समझ बैठे. आइए देखते है इस वीडियो को…

विज्ञापन

Viral Video: Apple ने पिछले हफ्ते यानी 9 सितंबर को ही अपना नया iPhone 17 सीरीज सबके सामने पेश किया है. लॉन्चिंग के बाद से ही लोग इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटेड हैं. 12 सितंबर से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हुई और देखते ही देखते कई मॉडल्स अब आउट ऑफ स्टॉक भी हो चुके हैं. इससे साफ पता चलता है कि दुनियाभर में iPhone 17 को लेकर कितना क्रेज है. हालांकि, इसकी कीमत की बात करें तो काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से इससे खरीद पाना सबके बस की बात नहीं.

ऐसे में एक शख्स ने अनोखी जुगाड़ लगाई और अपने पुराने iPhone 12 को ही iPhone 17 Pro Max बना डाला. अब सवाल ये है कि आखिर उसने ऐसा कैसे किया. आइए आपको वीडियो के साथ बताते हैं.

iPhone 12 को बना डाला iPhone 17 Pro Max

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक दुकानदार ने अपने iPhone 12 को थोड़ी जुगाड़ से iPhone 17 Pro Max बना डाला है. वीडियो देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गयी. कुछ लोगों ने इसे मजाक बनाकर फनी कमेंट्स की बरसात कर दी.

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि दुकानदार ने सबसे पहले iPhone 12 की बैक साइड पर iPhone 17 Pro Max वाला कॉस्मिक ऑरेंज स्टिकर चिपकाया दिया है. फिर ट्रिपल कैमरे पर एक खास कवर लगाया, जिससे फोन हूबहू नए मॉडल जैसा दिखने लगा. इसके बाद साइड कवर भी बदल दिया और देखते ही देखते iPhone 12, पूरा का पूरा iPhone 17 Pro Max की शक्ल में बदल गया.

Viral Video: देखें वीडियो

लुक iPhone 17 Pro Max वाला लेकिन फीचर्स iPhone 12 वाले

वीडियो सामने आने के बाद ये जुगाड़ देख कई लोगों के तो होश ही उड़ गए. खैर टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि असल में इसमें बस iPhone के सॉफ्टवेयर में मॉडल का नाम एडिट किया गया है, जिससे ये नया मॉडल लगे. यानी नाम बदलकर फोन को iPhone 17 Pro Max जैसा दिखा तो जरूर सकते हैं, लेकिन असलियत में बैटरी, प्रोसेसर, कैमरा और बाकी फीचर्स वही पुराने iPhone 12 वाले ही रहेंगे.

यह भी देखें: 2 October 2025 को पहले क्या मनेगा? सवाल पर भिड़ गए AI वाले रावण और गांधी जी, देखें VIRAL VIDEO

यह भी देखें: Viral Video: जम्मू की बाढ़ में शख्स बना मसीहा, कंधे पर बिठा कर बछड़े की बचाई जान, देखें वीडियो

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola