70 दिनों तक चलेगा Jio का ये प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेली डेटा

Updated:
विज्ञापन

जियो रिचार्ज प्लान

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड है. इन्हीं प्लान्स में से एक है 699 रुपये वाला प्लान, जिसमें 70 दिन की वैलिडिटी मिलती है. जानिए इस प्लान के बारे में.

विज्ञापन

अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान रहते हैं और चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करें और लंबे समय तक आराम से कॉलिंग व इंटरनेट इस्तेमाल करें, तो Jio का 666 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे यह बजट में आने वाला एक बैलेंस्ड पैक बन जाता है.

विज्ञापन

Jio का 70 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

Jio के 666 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद लगभग ढाई महीने तक आपको दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. डेटा कि बात करें, तो डेली 1.5GB डेटा का फायदा मिलेगा.

इसके अलावा, इस प्लान में कंपनी JioTV का फ्री एक्सेस, JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज और 18 महीनों तक Google Gemini फ्री एक्सेस बेनिफिट भी दे रही है.

जियो का 666 रुपये वाला प्लान
जियो का 666 रुपये वाला प्लान

किन यूजर्स के लिए है सबसे बेहतर?

यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ कम खर्च वाला प्लान चाहते हैं. साथ ही ऐसे यूजर्स जो रोजाना बहुत ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन कॉलिंग और बेसिक डेटा की जरूरत रखते हैं, उनके लिए भी यह पैक अच्छी डील साबित होगी.

यह भी पढ़ें: Jio का 56 दिन वाला प्लान, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा फ्री OTT और AI

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola