₹12,000 की नौकरी में महिलाओं के लिए चुन्नी-पिन अनिवार्य! कंपनी के ड्रेस कोड पर सोशल मीडिया में बवाल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jun 2025 2:17 PM
Office Dress Codes in Corporate
Viral Job Offer Letter: एक भारतीय कंपनी के ऑफर लेटर में फीमेल स्टाफ के लिए चुन्नी, बाल बांधने और टी-शर्ट न पहनने जैसे नियम सामने आये हैं. यह ड्रेस कोड वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली. यूजर्स ने इसे पिछड़े और कार्यस्थल पर महिला विरोधी व्यवहार की मिसाल बताया है.
Viral Job Offer Letter: सोशल मीडिया पर एक निजी कंपनी का ऑफर लेटर वायरल हो गया है, जिसमें स्टाफ, खासकर फीमेल स्टाफ के लिए मुश्किल और भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड नियम दिये गए हैं. इस लेटर ने इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दे दिया है.
कंपनी की हिदायत
कंपनी की ओर से जारी किये गए दिशा-निर्देशों में पुरुषों को फॉर्मल ड्रेस पहनने और अच्छी तरह से ट्रिम की गई दाढ़ी रखने की हिदायत दी गई है. वहीं, महिलाओं के लिए नियम कहीं अधिक सख्त मालूम होते हैं. उनके लिए कुर्ता-चूड़ीदार पहनने, दोनों ओर से पिन की गई चुन्नी रखने और बाल बांधकर रखने की अनिवार्यता है. खुले बाल रखने की अनुमति भी नहीं है.
इस तरह के पुराने जमाने के नियमों की तुलना कई यूजर्स ने स्कूल ड्रेस कोड से की है. एक Reddit यूजर ने कमेंट किया, “इतनी सख्ती तो सरकारी स्कूलों में भी नहीं होती. चुन्नी – पिन करने से काम की गुणवत्ता कैसे तय होगी?”
अमिताभ बच्चन वाले साइबर क्राइम कॉलर ट्यून से हो गए हैं परेशान? एक क्लिक में ऐसे करें बंद
1 लाख की स्कूटी, 14 लाख का नंबर: जुनून की कीमत नहीं होती!
Viral Job Offer: सैलरी है 12 हजार रुपये!
इससे भी हैरानी की बात यह है कि जिस जॉब के लिए ऐसे सख्त नियम बताये गए हैं, उसके लिए उम्मीदवार को मात्र 12 हजार रुपये प्रति माह की सैलरी बतायी गई है. ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर लोगों ने कंपनी की इस पॉलिसी को ‘दकियानूसी’, ‘पितृसत्तात्मक’ और ‘महिलाओं की स्वतंत्रता पर हमला’ करार दिया है. कई यूजर्स ने लिखा कि यह ड्रेस कोड प्रॉफेशनल स्टैंडर्ड्स के नाम पर महिलाओं के शरीर और अभिव्यक्ति पर नियंत्रण थोपने जैसा है.
यह घटना इस बात को उजागर करती है कि आज भी हमारे देश में वर्कप्लेस पर किस हद तक लैंगिक भेदभाव मौजूद है. साथ ही, यह भी कि प्रॉफेशनलिज्म की आड़ में महिलाओं को नियंत्रण में रखने की सोच आज भी कई जगहों पर हावी है.
7 की उम्र में कोडिंग, 16 साल में खड़ा किया ₹100 करोड़ का स्टार्टअप; जानिए प्रांजलि अवस्थी को, जिन्होंने AI को आसान और असरदार बना दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










