116 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स के लिए TRAI ने जारी किया अलर्ट, कहा- भारी पड़ेगी यह गलती

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Feb 2025 5:57 PM

विज्ञापन

TRAI Alert / X

TRAI इस चेतावनी के माध्यम से मोबाइल यूजर्स को साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है.

विज्ञापन

TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) ने देश के 116 करोड़ से अधिक मोबाइल यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है. इसमें यूजर्स को स्कैमर्स से सतर्क रहने के लिए कहा गया है. ट्राई का कहना है कि साइबर अपराधी नये तरीके से लोगों को धोखा दे रहे हैं. जैसे- कॉल, मैसेज या अन्य तरीकों से झांसा देकर धोखाधड़ी करना. ट्राई ने यह स्पष्ट किया है कि वह किसी भी मोबाइल नंबर सत्यापन, डिस्कनेक्शन या गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कॉल या संदेश नहीं भेजता. ऐसे संदेशों और कॉल्स को फ्रॉड समझकर तुरंत रिपोर्ट करना चाहिए.

इसके अलावा, ट्राई ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बारे में भी चेतावनी दी है, जिसमें स्कैमर्स सरकारी एजेंसी के नाम पर लोगों को कॉल करके डराते हैं और उनके खिलाफ केस में फंसाने की धमकी देते हैं. इस प्रकार के स्कैम से बचने के लिए यूजर्स को इस तरह की कॉल्स और संदेशों को नजरअंदाज करना चाहिए. किसी भी ऐसे मैसेज या कॉल को संचार साथी प्लैटफॉर्म के चक्षु माॅड्यूल – https://sancharsaathi.gov.in/sfc/ के माध्यम से दूरसंचार विभाग को सूचित करें.

अगर आपको इस तरह के संदिग्ध कॉल या संदेश मिलते हैं, तो आप संचार साथी पोर्टल के चक्षु माड्यूल के माध्यम से उन्हें रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, संचार साथी ऐप का उपयोग करके आप किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज की रिपोर्ट कर सकते हैं. यह ऐप एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और इसमें आप अपने मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करके धोखाधड़ी की जानकारी दूरसंचार विभाग तक पहुंचा सकते हैं, जिससे इन स्कैमर्स को ब्लॉक किया जा सके.

इस चेतावनी के माध्यम से ट्राई मोबाइल यूजर्स को साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है.

Cyber Fraud पर लगाम लगाने आया Sanchar Sathi App

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola