Cyber Fraud पर लगाम लगाने आया Sanchar Saathi App

Updated:
विज्ञापन
Sanchar Sathi App to fight Cyber Fraud

Sanchar Sathi App to fight Cyber Fraud

Sanchar Saathi App: यह ऐप आपके मोबाइल के लिए एक अभेद्य किले की तरह काम करेगा, जिससे कोई जालसाज धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा.

विज्ञापन

Sanchar Saathi App Launch: अगर आप दिनभर आने वाली अनचाही कॉल्स (Unwanted Calls) और धोखाधड़ी (Fraud Calls) से परेशान हैं, तो सरकार ने इसका समाधान कर दिया है. आपको बस दूरसंचार विभाग (Depertmant of Telecom / DoT) द्वारा लॉन्च किया गया ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है. यह ऐप आपके मोबाइल के लिए एक अभेद्य किले (Safeguard Mobile Phone) की तरह काम करेगा, जिससे कोई जालसाज धोखाधड़ी करने की हिम्‍मत भी नहीं कर पाएगा.

दूरसंचार विभाग ने शुक्रवार को संचार साथी मोबाइल ऐप पेश किया. इससे लोगों को अपने मोबाइल फोन कॉल लॉग से धोखाधड़ी की किसी भी संदिग्ध सूचना की सीधे रिपोर्ट करना आसान हो जाएगा.

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके साथ दूरसंचार विभाग की दो अन्य पहलों राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 के लिए दृष्टिकोण तथा डिजिटल भारत निधि से वित्तपोषित 4जी मोबाइल साइट पर इंट्रा सर्कल रोमिंग की भी शुरुआत की.

संचार साथी मंच धोखाधड़ी वाली फोन कॉल के खिलाफ प्रभावी

दूरसंचार विभाग का 2023 में पेश किया गया संचार साथी मंच धोखाधड़ी वाली फोन कॉल के खिलाफ कार्रवाई में एक प्रभावी तंत्र साबित हुआ है. नया ऐप ग्राहकों के लिए सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित कर इन प्रयासों को दोगुना कर देगा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप पेश करते हुए सिंधिया ने कहा कि संचार साथी पहल एक सुरक्षित परिवेश प्रदान करती है जहां प्रत्येक ग्राहक की गोपनीयता तथा सुरक्षा सुरक्षित रहती है.

2023 में दूरसंचार विभाग का पेश किया गया संचार साथी मंच धोखाधड़ी वाली फोन कॉल के खिलाफ कार्रवाई में प्रभावी तंत्र साबित हुआ है. इसका नया ऐप ग्राहकों के लिए सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित कर इन प्रयासों को दोगुना करेगा.

Digital Arrest Viral Video: कॉल पर स्कैमर को बंदे ने ऐसे दिखाए दिन में तारे, वीडियो शेयर कर दी यह सीख

WATCH: प्रैंक कर वॉयस आर्टिस्ट ने लिये स्कैमर के मजे, आप भी देखें यह मजेदार वीडियो

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola