Thomson से लेकर Sony Bravia तक, यहां सस्ते मिल रहे 55 इंच Smart TV

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 Dec 2025 12:02 PM

विज्ञापन

55-इंच स्मार्ट टीवी

Affordable 55-inch Smart TVs: अगर आप सस्ते में 55 इंच बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके पास बढ़िया मौका है. क्योंकि, Flipkart के ईयर एंडर सेल में स्मार्ट टीवी के दम घट गए हैं. यहां कुछ बेहतरीन ऑप्शन दिए गए हैं, चेक करिए.

विज्ञापन

Affordable 55-inch Smart TVs: घर के हॉल में बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV हो, तो उसमें मूवी या सीरीज देखने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में अगर पिक्चर क्वालिटी बेहतरीन ही और साउंड भी दमदार हो तो फिर एक्शन के साथ हॉरर फिल्मों को देखने में एकदम थियेटर वाली फिलिंग आती है. हालांकि, बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी थोड़े महंगे आते हैं, जिससे कई लोगों को खरीदने से पहले सोचना पड़ता है. लेकिन अगर आप 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके पास एक शानदार ऑफर है. दरअसल, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर End of Year Sale चल रहा है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स खास कर स्मार्ट टीवी के दाम कम हो गए हैं. ऐसे में इस सेल में आप 55 इंच स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीद सकते हैं.

Thomson का 55 इंच स्मार्ट टीवी

फ्लिपकार्ट पर Thomson 55 inch QLED Smart TV पर 35% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप इस टीवी को 40,999 रुपये की जगह 26,799 रुपये में खरीद सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट 4K रेजोल्यूशन के साथ QLED डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही 48W के दो दमदार साउंड स्पीकर मिलेंगे. कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 3 HDMI पॉर्ट्स और 2 USB पॉर्ट्स, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. थॉमसन का ये टीवी Prime Video, Netflix, JioHotstar और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स को भी सपोर्ट करेगा. इसके अलावा, इसमें 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.

थॉमसन 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत
थॉमसन 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

Xiaomi FX Series का 55 इंच स्मार्ट टीवी

Xiaomi FX Series के 55 इंच स्मार्ट टीवी पर भी फ्लिपकार्ट 35% तक का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इस टीवी को आप 48,999 रुपये की जगह 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट 4K रेजोल्यूशन के साथ LED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 30W का साउंड स्पीकर मिलेगा. वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पॉर्ट्स और 2 USB पॉर्ट्स, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा, इसमें भी आप Prime Video, Netflix, JioHotstar और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स को आराम से देख सकेंगे. वारंटी कि बात करें, तो इसमें भी आपको साल भर की वारंटी मिलेगी.

Xiaomi FX Series 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत
Xiaomi fx series 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

iFFALCON का 55 इंच स्मार्ट टीवी

iFFALCON के 55 इंच स्मार्ट टीवी पर 62% तक की छूट फ्लिपकार्ट दे रहा है. छूट के साथ आप इस टीवी को सिर्फ 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट 4K रेजोल्यूशन के साथ LED डिस्प्ले मिलेगी. साउंड के लिए 24W के दो साउंड स्पीकर दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पॉर्ट्स और 1 USB पॉर्ट्स, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. iFFALCON का ये स्मार्ट टीवी Prime Video, Netflix, JioHotstar, Zee5, Voot और YouTube ऐप्स को सपोर्ट करेगा. इसमें भी आपको साल भर की वारंटी मिलेगी.

iFFALCON 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत
Iffalcon 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

Sony Bravia 2 का 55 इंच स्मार्ट टीवी

फ्लिपकार्ट Sony Bravia 2 के 55 इंच स्मार्ट टीवी पर 37% तक का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इस टीवी की कीमत 91,900 रुपये से सीधे 57,990 रुपये हो गई है. इतना ही नहीं, इस पर मल्टीपल बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI और Net Banking के जरिए पेमेंट करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे आप इसे 56,980 रुपये में खरीद सकेंगे. 60Hz रिफ्रेश रेट 4K रेजोल्यूशन LED डिस्प्ले वाले इस टीवी में 20W के दो साउंड स्पीकर दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 HDMI पॉर्ट्स और 2 USB पॉर्ट्स, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. इस स्मार्ट टीवी में Prime Video, Netflix, JioHotstar, Apple TV+, SonyLIV और YouTube ऐप्स को सपोर्ट करेगा. इसमें भी आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी.

Sony Bravia 2 के 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत
Sony bravia 2 के 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

यह भी पढ़ें: क्या है Micro RGB, जो चर्चा में बना हुआ है? OLED से कितना अलग है ये डिस्प्ले, जानें दोनों के बीच का फर्क

यह भी पढ़ें: 2025 में धमाकेदार एंट्री: ये हैं साल के 6 सबसे किफायती Smart TVs

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola