99% लोग नहीं जानते Google Maps की ये ट्रिक, जान जाएंगे तो कभी नहीं कटेगा गाड़ी का चालान
Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Jun 2025 4:23 PM
Google maps
Google Maps का इस्तेमाल हम आए दिन रास्ता खोजने या फिर नेविगेशन के लिए करते ही रहते हैं. लेकिन इसके बावजूद हम इसके फीचर्स के बारे में नहीं जानते. आज हम आपको Google Maps के के ऐसे ही फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप अपने गाड़ी का चालान कटने से बचा सकते हैं.
Google Maps का इस्तेमाल हर कोई सिर्फ रास्ता खोजने या नेविगेशन के लिए ही करता है. लेकिन कोई भी ये नहीं जानता कि इस ऐप का इस्तेमाल कर चालान कटने से भी बचा जा सकता है. जी हां, आप अगर गूगल मैप का सही से इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने गाड़ी का चालान कटने से बचा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ नहीं बस एक छोटा सा काम करना होगा. आज हम आपको यहां गूगल मैप से जुड़ी एक ऐसी ही ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं. जिसके बाद आप इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ नेविगेशन के लिए नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: मोबाइल डाटा जल्दी हो जाता है खत्म! तो अपना लें स्मार्ट यूजर्स की ये सीक्रेट ट्रिक्स, आसान है तरीका
चालान कटने से कैसे बचाएगा Google Maps
आप Google Maps का इस्तेमाल हमेशा लोकेशन के लिए करते होंगे. लेकिन आपने कभी भी इस बात का ध्यान नहीं दिया होगा कि ऐप में Speedometer का एक खास फीचर भी है. जी हां, Speedometer. Speedometer को ऑन करने के बाद GPS के जरिए आपको आपकी गाड़ी की स्पीड मैप्स पर ही दिखाई जाएगी. साथ ही इसे ऑन करने के बाद अगर आप किसी ऐसे रास्ते में ओवरस्पीडिंग कर रहे हैं, जहां आपका चालान कट सकता है, तो यह आपको पहले ही गाड़ी की स्पीड को कम करने या लिमिट में रखने से जुड़ी जानकारी भी दे देगा. जिससे आप चालान से आसानी से बच सकते हैं.
ऐसे ऑन करें ये फीचर
- सबसे पहले अपने Google Maps में जाएं.
- इसके बाद Settings में जाएं.
- Settings में जाने के बाद आपको Navigation का ऑप्शन मिलेगा.
- जिसमें अआपको नीचे स्क्रॉल करने पर Speedometer का ऑप्शन मिल जाएगा.
- यहां Speedometer को ऑन कर आप आराम से चालान से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










