Google 1 दिसंबर को डिलीट करेगा ऐसे अकाउंट्स, अपना खाता बचाने के लिए तुरंत करें यह काम

Updated:
विज्ञापन
Google 1 दिसंबर को डिलीट करेगा ऐसे अकाउंट्स, अपना खाता बचाने के लिए तुरंत करें यह काम

Google Deleting Inactive Accounts : गूगल अपने कुछ यूजर्स के अकाउंट्स को डिलीट करने जा रही है. अगर ऐसा हुआ, तो इससे जुड़ी सभी सर्विसेज, जैसे – Drive , Photos , Google Docs और Calendar काम नहीं करेंगे.

विज्ञापन

Google Inactive Accounts Delete : गूगल यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. टेक जायंट गूगल आने वाले 1 दिसंबर 2023 से कुछ गूगल अकाउंट्स को डिलीट करने जा रही है. टेक कंपनी ने अपने अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर इनएक्टिव अकाउंट्स को डिलीट करने जा रही है. गूगल इसके लिए जल्द ही सभी जरूरी प्रॉसेस शुरू करने की तैयारी कर रही है. आपको बता दें कि गूगल ने कुछ महीनों पहले इस बात की जानकारी दी थी और बताया था कि जिन अकाउंट्स का इस्तेमाल काफी लंबे समय से नहीं किया गया है और जो लगभग दो साल से इनएक्टिव हैं, उन्हें जल्द ही डिलीट कर दिया जाएगा. अगर आपके पास भी कोई ऐसा ही गूगल या जीमेल अकाउंट है, जिसमें आपने लंबे समय से लॉगिन नहीं किया है, तो कंपनी उस अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट भी कर देगी. गूगल अकाउंट के डिलीट होने का असर यह होगा कि अगर आपका गूगल अकाउंट डिलीट होता है तो उससे जुड़ी कुछ सर्विसेज जैसे – Google Photos, Google Drive, Google Docs और Google Calendar का ऐक्सेस भी आपके लिए रोक दिया जाएगा.

1 दिसंबर से डिलीट होगा गूगल अकाउंट

गूगल ने कुछ महीने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि कंपनी अपने विभिन्न प्लैटफॉर्म्स पर मौजूद उन सभी अकाउंट्स को डिलीट कर देगी, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं किया गया है. इसके लिए जितने भी जरूरी प्रॉसेस हैं, उनकी शुरुआत दिसंबर महीने की 1 तारीख से की जाने वाली है. गूगल इस प्रॉसेस के तहत सबसे पहले उन अकाउंट्स को डिलीट करने जा रही है, जिन्हें बनाया तो गया है लेकिन उनका इस्तेमाल कभी नहीं किया गया है. गूगल ने इस बारे में अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि किसी अकाउंट को डिलीट करने से पहले कंपनी लगातार कई वॉर्निंग मैसेजेज भी भेज रही है. गूगल ये वॉर्निंग मैसेजेज यूजर्स के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, दोनों जगह पर भेज रही है.

Also Read: Google Drive से गायब हो रही फाइल्स! कंपनी का घूमा सिर, अब हो रही है जांच

अपना गूगल अकाउंट डिलीट होने से कैसे बचा सकते हैं आप?

गूगल पर अगर आपका कोई ऐसा अकाउंट है, जिसमें आपने लंबे समय से लॉगिन नहीं किया है, तो उसपर भी डिलीट होने का खतरा है. अपना गूगल या जीमेल अकाउंट  डिलीट होने से बचाने के लिए अापको दो साल में कम से कम एक बार अपने अकाउंट में लॉगिन जरूर करना है. बता दें कि आप अगर चाहें, तो गूगल अकाउंट या किसी भी कनेक्टेड सर्विस- जैसे Drive, Calender या Photos में लॉगिन कर सकते हैं. गूगल की किसी भी सर्विस पर अगर आप लॉगिन कर कोई एक्टिविटी करते हैं, तो कंपनी यह समझ जाएगी कि आपका अकाउंट एक्टिव है और आप उसका आगे भी इस्तेमाल करेंगे. केवल यहीं नहीं, Gmail में ईमेल पढ़ना या सेंड करना, YouTube या Drive का इस्तेमाल करना, Android Apps को डाउनलोड करना, Web सर्च, Third Party App में साइन-इन करना या Google One के पेड सब्सक्रिप्शन को अकाउंट के जरिये ऐक्सेस करना भी अकाउंट को एक्टिव रखने की गिनती में आता है.

गूगल इनएक्टिव अकाउंट मैनेजर की मदद ले सकते हैं आप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल अपने यूजर्स के लिए इनएक्टिव अकाउंट मैनेजर फीचर भी उपलब्ध कराता है. गूगल के इस फीचर की मदद से आप यह डिसाइड कर सकते हैं कि आपके अकाउंट के साथ क्या करना चाहिए. गूगल के इस फीचर की खूबी यह भी है कि अगर आपने इसमें 18 महीने तक कोई एक्टिविटी नहीं की होती है, तो उसमें मौजूद सभी फाइल्स एक ट्रस्टेड अकाउंट में अपने आप ट्रांसफर कर दी जाती है और इसके साथ ही ऑटो रिप्लाई का ऑप्शन भी सेट किया जा सकता है. इन सब में से सबसे सेफ तरीका यह है कि अगर आपका अकाउंट इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो आप YouTube पर कोई वीडियो अपलोड कर दें. अगर आपने ऐसा किया तो आपका असुरक्षित अकाउंट भी सुरक्षित हो जाएगा और गूगल उसे जल्दी डिलीट भी नहीं करेगी.

Also Read: Google लायी इंस्टैंट लोन स्कीम, अब 111 रुपये की ईएमआई पर मिलेंगे पैसे

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola