JLF 2026 में बोले स्टीफन फ्राई- सोशल मीडिया अब जहरीली नदी बन चुका है, बच्चों को दूर रखो

Updated:
विज्ञापन
JLF 2026 में बोले स्टीफन फ्राई- सोशल मीडिया अब जहरीली नदी बन चुका है, बच्चों को दूर रखो

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में स्टीफन फ्राई ने सोशल मीडिया को लंदन की प्रदूषित नदियों से जोड़ा और चेतावनी दी है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया कभी उम्मीदों का समंदर था, लेकिन आज यह जहरीली नदी बन चुका है. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में मशहूर ब्रिटिश लेखक, अभिनेता और कॉमेडियन स्टीफन फ्राई ने सोशल मीडिया की हालत की तुलना ऐसी चीज से किया कि पूरा हॉल सन्न रह गया. उन्होंने कहा- “यह वही नदी है जिसमें कभी लोग तैरते थे, बातें करते थे, दोस्ती करते थे… लेकिन अब इसमें जहर घुल चुका है.”

शुरुआत में था जादू, अब है डर

फ्राई ने याद किया कि जब ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लैटफॉर्म आये थे, तो उन्हें लगा था कि यह दुनिया बदल देंगे. अरब स्प्रिंग जैसी क्रांतियों में सोशल मीडिया ने लोगों को ताकत दी थी. लेकिन वही ताकत अब डर और नफरत में बदल चुकी है.

नदी का मेटाफॉर- बातचीत से प्रदूषण तक

फ्राई ने सोशल मीडिया को नदी से जोड़ा. शुरुआत में यह साफ पानी था- जिसमें लोग उतरकर मजे लेते थे. लेकिन जैसे औद्योगिक क्रांति ने लंदन की नदियों को गंदा कर दिया था, वैसे ही पूंजीवाद ने सोशल मीडिया को जहरीला बना दिया.

बच्चों को दूर रखो इस जहर से

उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह नदी इतनी दूषित हो चुकी है कि कोई अपने बच्चों को इसमें तैरने नहीं देगा. फ्राई का कहना था कि यह प्लैटफॉर्म दिमाग को प्रदूषित कर रहे हैं और धीरे-धीरे इंसान की सोच को बिगाड़ रहे हैं.

मुनाफे की भूख ने बिगाड़ा खेल

फ्राई ने साफ कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों के लालच ने इस मंच को बर्बाद कर दिया. भारी मुनाफे की चाहत में “जहर” डाला जा रहा है. बातचीत की जगह अब एल्गोरिद्म और विज्ञापन हावी हैं.

बॉलीवुड पर मजेदार जवाब

सत्र के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय फिल्मों में काम करेंगे, तो उन्होंने हंसते हुए कहा- “हां, लेकिन मुझे गाते-नाचते हुए मत देखना, आप सह नहीं पाएंगे.” उनकी हाजिरजवाबी पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: X ने मानी अपनी गलती, 3500 से ज्यादा कंटेंट किए ब्लॉक, 600 से अधिक अकाउंट डिलीट

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola