ePaper

Apple Event 2026: 4 मार्च को होगी बड़ी पेशकश, क्या बदलेगी ऐपल की लाइनअप?

Updated at : 17 Feb 2026 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
Apple Event

एप्पल इवेंट

Apple ने 4 मार्च 2026 को अपने पहले प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट “Special Apple Experience” का ऐलान कर दिया है. यह इवेंट न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में आयोजित होगा. कंपनी ने अभी किसी प्रोडक्ट लॉन्च को ऑफिशियल कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन iPhone 17e, सस्ता MacBook, M5 चिप वाले नए MacBook Pro और MacBook Air, साथ ही iPad लाइनअप अपडेट की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

टेक दुनिया की नजर एक बार फिर Apple पर टिक गई है. क्योंकि, साल 2026 के लिए Apple ने अपने पहले प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट का ऐलान ऑफिशियली कर दिया है. हमेशा की तरह कंपनी ने यह नहीं कन्फर्म किया है, कि इवेंट में कौन-सा नया प्रोडक्ट पेश किया जाएगा, लेकिन तारीख 4 मार्च 2026 रिवील कर दी गई है. कंपनी ने अपने इस इवेंट का नाम Special Apple Experience दिया है. इससे साफ है कि कंपनी नए साल की शुरुआत कुछ बड़े हार्डवेयर अपडेट्स के साथ करने जा रही है.

तीन बड़े शहरों में एक साथ आयोजन

Apple का यह इवेंट एक साथ न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में होने वाला है. यह इवेंट सुबह 9 बजे (ET) यानी भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. फिलहाल कंपनी ने यह क्लियर नहीं किया है, कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी या बाद में प्रेस रिलीज के जरिए डिटेल्स शेयर किए जाएंगे.

इनविटेशन में सस्ते MacBook का इशारा

इनविटेशन कार्ड में व्हाइट बैकग्राउंड पर येलो, ग्रीन और ब्लू कलर्स के सेगमेंट से बना थ्री-डी Apple लोगो दिखाया गया है. यह कंपनी के नॉर्मल सिल्वर-ग्रे थीम से अलग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यही शेड्स उस लो-कॉस्ट MacBook के प्रोटोटाइप से मेल खाते हैं, जिसकी चर्चा लंबे समय से है. माना जा रहा है कि यह मॉडल A-सीरीज चिप के साथ आ सकता है, जिससे कीमत कम रखी जा सके. भारत जैसे बाजारों में, जहां MacBook Air की शुरुआती कीमत अभी भी ज्यादा मानी जाती है, ऐसा ऑप्शन स्टूडेंट्स और पहली बार लैपटॉप खरीदने वालों के लिए अच्छा हो सकता है.

iPhone 17e और नए Macs पर टिकी नजर

इवेंट में iPhone 17e भी लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है, जो मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेगा. यह उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप कीमत नहीं. साथ ही इवेंट में MacBook Pro के नए वर्जन M5 Pro और M5 Max चिप्स के साथ पेश किए जा सकते हैं. MacBook Air को भी M5 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPad लाइनअप में भी बदलाव हो सकता है. iPad Air में M4 चिप और बेस iPad में A18 प्रोसेसर दिया जा सकता है. सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स में रिफ्रेश्ड Studio Display, नया Apple TV और अपडेटेड HomePod mini का जिक्र भी है. हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियली अभी किसी प्रोडक्ट लॉन्च को कन्फर्म नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: iPhone की फोटो में हमेशा 9:41 AM क्यों दिखता है? जानिए इसका सीक्रेट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola