iPhone की फोटो में हमेशा 9:41 AM क्यों दिखता है? जानिए इसका सीक्रेट

क्या आपने गौर किया है कि हर iPhone विज्ञापन में समय 9:41 AM होता है? यह कोई संयोग नहीं बल्कि Apple की खास रणनीति है. जानिए कैसे स्टीव जॉब्स के पहले iPhone लॉन्च से शुरू हुई यह परंपरा और क्यों Apple Watch में अलग समय दिखता है.
अगर आपने कभी ध्यान से iPhone के विज्ञापन या लॉन्च इवेंट देखे हों, तो एक बात हमेशा कॉमन मिलेगी- फोन की स्क्रीन पर समय 9:41 AM सेट होता है. यह कोई संयोग नहीं बल्कि Apple की सोच-समझी स्ट्रैटेजी है.
शुरुआत कैसे हुई?
साल 2007 में 9 जनवरी के दिन जब स्टीव जॉब्स ने दुनिया को पहला iPhone दिखाया, उस वक्त मंच पर घड़ी की सुई 9:41 AM पर थी. Apple चाहता था कि जब स्क्रीन पर नया फोन दिखे, तो दर्शकों की घड़ी और फोन का समय लगभग एक जैसा लगे. यही वजह है कि यह समय Apple का “सिग्नेचर टाइम” बन गया.
पहले था 9:42 AM
शुरुआत में Apple अपने प्रोडक्ट्स की स्क्रीन पर 9:42 AM दिखाता था. कंपनी अपने इवेंट्स को इतनी बारीकी से प्लान करती थी कि नया प्रोडक्ट आमतौर पर 40-42 मिनट बाद पेश किया जाता. लेकिन 2010 में iPad लॉन्च के दौरान इसे और सटीक किया गया और समय 9:41 AM तय कर दिया गया. इसके बाद से iPhone, iPad और MacBook सभी में यही समय दिखाया जाने लगा.
Apple Watch क्यों अलग है?
दिलचस्प बात यह है कि Apple Watch में समय 10:09 AM दिखता है. घड़ी उद्योग में परंपरा रही है कि घड़ियों को 10:10 पर सेट किया जाता ताकि ब्रांड का नाम और डायल साफ दिखे. Apple ने इसी परंपरा को अपनाया, लेकिन खुद को अलग दिखाने के लिए 10:09 AM चुना.
ब्रांडिंग का मास्टरस्ट्रोक
Apple का यह छोटा-सा निर्णय उसकी ब्रांडिंग को और मजबूत करता है. हर विज्ञापन में एक समान समय दिखाना न सिर्फ पहचान बनाता है बल्कि लॉन्च इवेंट्स की याद भी दिलाता है. यही वजह है कि 9:41 AM अब iPhone की पहचान बन चुका है.
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता आईफोन में ‘आई’ का मतलब, जानकर चौंक जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










