Holi Offer: फ्लिपकार्ट का जबरदस्त ऑफर, इतना सस्ता मिल रहा सैमसंग का 8जीबी रैम वाला फोन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 May 2024 11:51 AM
Flipkart Samsung Smartphone Offer: 30 मार्च तक चलनेवाली इस सेल में सैमसंग के पॉपुलर बजट स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट ऑफर है.
Flipkart Samsung Smartphone Offer : स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट वाली सेल चल रही है. फ्लिपकार्ट पर मंथ एंड मोबाइल्स फेस्ट सेल में आप टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन सस्ते में खरीद सकते हैं. 30 मार्च तक चलनेवाली इस सेल में सैमसंग का पॉपुलर बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M04 पर भारी डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है.
Samsung Galaxy M04 : फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग का यह बजट फोन 720×1600 के पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+LCD पैनल के साथ आता है.
सैमसंग इस फोन में रैम प्लस फीचर के साथ कुल 8 जीबी रैम ऑफर कर रही है. फोन का इंटरनल स्टोरेज 64जीबी तक का है.
प्रॉसेसर की बात करें, तो कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट देती है.
सैमसंग इस फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे देती है. इसमें 13 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल किया गया है.
सैमसंग के इस अफॉर्डेबल फोन में 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करनेवाली 5000mAh की बैटरी दी गई है.
हालांकि, फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है लेकिन इस फोन में आपको बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर जरूर मिलेगा.
यह फोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करेगा. कंपनी इस फोन को 2 साल तक ओएस अपग्रेड भी ऑफर करनेवाली है.
यह फोन दो कलर ऑप्शंस – डार्क ब्लू और लाइट ग्रीन में आता है.
Amazon Holi Sale में बड़ा सस्ता मिल रहा Realme का यह धाकड़ स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M04 : ऑफर्स क्या मिलेंगे?
फ्लिपकार्ट सेल में बजट स्मार्टफोन पर कीमतों में कटौती के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ उठाया जा सकता है. आपके पास अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिल जाएगा. इसके साथ ही साथ आप फोन को आसासान मासिक किस्तों पर भी ले सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी M04 फोन की ईएमआई 257 रुपये से शुरू होगी.
Nokia का यह शानदार फोन खरीदें मात्र 6 हजार में, दिल जीत लेंगे धांसू फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










