Amazon Holi Sale में बड़ा सस्ता मिल रहा Realme का यह धाकड़ स्मार्टफोन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Mar 2024 6:06 PM

विज्ञापन

Amazon Holi Sale: दमदार बजट हैंडसेट की तलाश है तो बताते हैं शानदार डील के बारे में. अमेजन की होली स्पेशल सेल में Realme Narzo 60 5G बड़े डिस्काउंट पर सेल पर है.

विज्ञापन

Amazon Holi Sale: होली के मौके पर अमेजन पर स्पेशल सेल चल रही है. इस सेल में Realme का लेटेस्ट 5G फोन सस्ते में खरीदने का मौका है. यह हैंडसेट हाल ही में लॉन्च हुआ है. अमेजन की होली सेल में यह फोन 2,000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है.

Realme के इस फोन की खूबियों में इसका 64MP कैमरा और 8GB रैम शामिल हैं. 15,000 रुपये की रेंज में अगर आप कोई बढ़िया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Realme 12 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Flipkart पर सिर्फ इतने रुपये में खरीद सकेंगे फोन

Realme का यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला मॉडल 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया, होली सेल में इसे 2000 रुपये की छूट के बाद 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. 720 रुपये की ईएमआई पर आप यह स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. बात करें बैंक ऑफर्स की, तो एचएसबीसी के कार्ड से पेमेंट करने पर 150 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा.

iPhone 15 और 15 Plus पर यहां मिल रही धमाकेदार छूट, अभी लपक लें डील

Realme Narzo 60 5G फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. यह 90Hz की रिफ्रेश रेट, और 1000 निट्स की ब्राइटनेस वाला है. फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलता है.

रियलमी नारजो 60 फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रॉसेसर मिलता है. इसमें 8GB फिजिकल रैम और 8GB वर्चुअल रैम मिलती है. नार्जो 60 फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस है और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है. बैटरी 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola