iPhone 15 और 15 Plus पर यहां मिल रही धमाकेदार छूट, अभी लपक लें डील

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Mar 2024 3:02 PM

विज्ञापन

iphone 15 pro offer

Apple Days Sale : ऐपल डेज सेल में ऑफर के तहत आईफोन 15 सीरीज, मैकबुक एयर एम3 कम कीमत में अपने घर ला सकते हैं.

विज्ञापन

Apple Days Sale iPhone 15 Offers: लेटेस्ट ऐपल आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए हम गुड न्यूज लाये हैं. विजय सेल्स ने ऐपल डेज सेल की घोषणा कर दी है, और यहां ऐपल प्रोडक्ट्स को काफी कम दाम पर खरीदा जा सकता है. बता दें कि विजय सेल्स कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की एक भारतीय रीटेल चेन है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है.

ऐपल डेज सेल में ऑफर के तहत मिलने वाले ऐपल प्रोडक्ट्स की बात करें, तो यहां आईफोन 15 सीरीज, मैकबुक एयर एम3 कम कीमत में घर ला सकते हैं. सेल की शुरुआत 16 मार्च से हो चुकी है और यह 26 मार्च तक चलनेवाला है.

Big Deal: 10 हजार में 5G फोन, तो 50 हजार में लेटेस्ट iPhone, जल्दी करें मौका छूट न जाए

iPhone 15 सीरीज का एंट्री लेवल मॉडल, जिसे 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया, उसको 70,490 रुपये के किफायती दाम पर सेल किया जा रहा है. इसके साथ, HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर एक बैंक ऑफर है, जिसमें 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा.

ऐपल आईफोन 15 को सेल प्राइस के तहत 70,490 रुपये में खरीदा जा सकता है, लेकिन बैंक डिस्काउंट के बाद इस फोन पर 4000 रुपये की छूट मिलेगी. इसके बाद फोन की कीमत 66,490 रुपये हो जाती है.

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

iPhone 15 Plus के बारे में बात करें, तो इसे आप सेल प्राइस के तहत 79,820 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. छूट के बाद फोन की कीमत 75,820 रुपये हो जाती है.

iPhone 15 के स्पेसिफिकेशंस
आईफोन 15 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2556×1179 पिक्सल के साथ 6.1 इंच का OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है. इसमें A16 बायोनिक 4nm प्रॉसेसर भी दिया गया है. यह फोन 128GB/ 256GB/ 512GB की इंटरनल मेमोरी से लैस है. Apple iPhone 15 और 15 Plus को ब्लू, पिंक, येलो, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

COOL दिखने के लिए बंदे ने खरीदी Apple Watch, इसके अलर्ट ने बचायी जान

iPhone 15 Plus के स्पेसिफिकेशंस
ऐपल आईफोन 15 प्लस फोन 60 Hz रिफ्रेश रेट 6.70 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1290×2796 पिक्सल है. यह फोन iOS पर ऑपरेट होता है और इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है. ऐपल आईफोन 15 प्लास एक डुअल सिम मोबाइल है, जो नैनो सिम और नैनो सिम कार्ड्स के साथ आता है. फोन में सेंसर की बात करें, तो एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास / मैग्नेटोमीटर है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola