भरभरा कर गिरी Samsung Galaxy S24 FE की कीमत, जानिए कहां मिल रहा इसे आधे दाम में खरीदने का मौका
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 May 2025 5:09 PM
Samsung Galaxy S24 FE
Samsung Galaxy S24 FE 5G Price Cut: Galaxy S24 FE 5G अब Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन की मूल कीमत ₹59,999 है, लेकिन अब इसे ₹34,999 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, बैंक ऑफ़र और एक्सचेंज ऑफ़र के तहत इसकी कीमत और भी कम हो सकती है.
Samsung Galaxy S24 FE 5G Price Cut: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम Samsung स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए यह सही मौका हो सकता है. Samsung Galaxy S24 FE 5G, जो अपने फ्लैगशिप-स्तरीय फीचर्स और शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है, अब Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है. यह फोन अपनी मजबूत बनावट, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर है. आइए जानते हैं कैसे आप इस स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं.
खास ऑफर्स पर खरीदें Samsung Galaxy S24 FE
आपको बता दें की Galaxy S24 FE (128GB वेरिएंट) की मूल कीमत ₹59,999 है, लेकिन फिलहाल यह स्मार्टफोन Flipkart पर भारी छूट के साथ मात्र ₹34,999 में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधा 41 प्रतिशत का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा.
इसके अलावा, Flipkart पुराने स्मार्टफोन पर ₹32,700 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. अगर आपका पुराना फोन अच्छी स्थिति में है, तो आप इस डील का पूरा फायदा उठा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, यदि आपके डिवाइस का एक्सचेंज मूल्य ₹15,000 है, तो Galaxy S24 FE की प्रभावी कीमत सिर्फ ₹19,999 रह जाएगी.
यह भी पढ़ें: Realme की ‘Swip Into Summer’ सेल हुई शुरू, 23 मई तक इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी ₹4,000 तक की छूट
Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स
फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है. स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2400e चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो Galaxy S24 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. फोन को पावर देने के लिए 4,700mAh की बैटरी दी गई है.
यह फोन एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आता है और IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है.
यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं तीन-तीन गेमिंग फोन, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










