Samsung Galaxy Ring बना मुसीबत, पहनने वाले यूजर की हालत बिगड़ी, अस्पताल तक पहुंचा मामला
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Sep 2025 3:45 PM
Samsung Galaxy Ring की बैटरी फूलने की वजह से यूजर को अस्पताल ले जाना पड़ा
Samsung Galaxy Ring: यूट्यूबर और टेक इंफ्लुएंसर डेनियल रोटार ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है जो काफी डराने वाली है. डेनियल ने अपनी उंगली में Samsung Galaxy Ring पहनी हुई थी. अचानक रिंग की बैटरी फूलने लगी और उनकी उंगली में फंस गई. हालात ऐसे हो गए कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. जानिए पूरा किस्सा.
Samsung Galaxy Ring: आज तक जितने भी स्मार्ट गैजेट्स आए हैं वो सभी इंसान के काम को आसान बनाने के लिए आए हैं. लेकिन कभी-कभी यही गैजेट्स मुसीबत का कारण बन जाते हैं. हाल ही में हुई एक घटना इस बात को सिद्ध करती है. हुआ यूं है कि एक यूट्यूबर और टेक इंफ्लुएंसर डेनियल रोटार ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है जो काफी डराने वाली है. डेनियल ने अपनी उंगली में Samsung Galaxy Ring पहनी हुई थी. अचानक रिंग की बैटरी फूलने लगी और उनकी उंगली में फंस गई. डेनियल ने इस खौफनाक वाकया को X (पहले Twitter) पर पोस्ट कर के जानकारी दी है. आइए विस्तार से जानते हैं आखिर हुआ क्या है.
उंगली में फस गयी Samsung Galaxy Ring
डेनियल रोटार ने X पूरा मामला शेयर किया है. उन्होंने बताया कि फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले रिंग की बैटरी फूलने लगी. हालत ये हो गई कि रिंग इतनी ज्यादा टाइट हो गई कि उनकी उंगली में फंस गई और दर्द बढ़ता चला गया. दर्द ज्यादा बढ़ जाने की वजह से उन्हें फ्लाइट में नहीं बैठने दिया गया और उन्हें फौरन अस्पताल में ले जाया गया.
डेनियल ने अपनी फूली हुई उंगली की फोटो भी शेयर की है, जो वाकई में काफी डरावनी लग रही है. हालांकि अस्पताल में बर्फ और “मेडिकल ल्यूब्रिकेंट” की मदद से रिंग तो निकाल दी गई, लेकिन पानी और साबुन लगाने से हालत और बिगड़ गई और सूजन पहले से ज्यादा बढ़ गया. डेनियल ने वो वाली इमेज भी शेयर की है जब रिंग हाथ से निकाल दी गयी थी. फोटो में रिंग का अंदरूनी हिस्सा काफी टेढ़ा-मेढ़ा नजर आता है और रिंग केस से अलग होने लगता है. अब सवाल यह आता है की आखिर ऐसा हुआ क्यों?
क्यों हुआ ऐसा?
X पर एक यूजर को जवाब देते हुए डेनियल ने बताया कि आखिर किन वजहों से Galaxy Ring की बैटरी फूल सकती है. उन्होंने कहा कि हवाई का गर्म मौसम या फिर खारे पानी की वजह से ऐसा हो सकता है. आगे उन्होंने ने ये भी बतया कि वह लगातार दो फ्लाइट ले चुके थे और तीसरी फ्लाइट में बैठने वाले थे, तो यह भी एक कारण हो सकता है. साथ ही संभावना ये भी हो सकती है कि रिंग की बैटरी ही खराब हो रही हो. पोस्ट में उन्होंने ये भी बताया कि बैटरी फूलने से ठीक पहले Galaxy Ring की बैटरी बैकअप में दिक्कतें आने लगी थीं, जिससे लग रहा है कि असली वजह बैटरी ही रही होगी.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE ₹30,000 सस्ता, जानें फीचर्स और Flipkart Sale ऑफर्स
यह भी पढ़ें: Siri में आएगा ChatGPT जैसा बदलाव, Apple ला रहा है Veritas AI ऐप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










