365 रुपये और 379 रुपये वाला प्लान, Vi का कौन सा रिचार्ज प्लान रहेगा सही?

वीआई रिचार्ज प्लान
Vi Recharge Plan: वोडाफोन-आइडिया के पोर्टफोलियो में 365 रुपये और 379 रुपये वाला दो मंथली प्लान शामिल है. दोनों ही प्लान 2जीबी डेली डेटा और कॉलिंग यूजर्स को ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में यहां जानिए दोनों प्लान में कौन सा प्लान रिचार्ज करना सही रहेगा.
Vi Recharge Plan: देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में से एक Vodafone-idea (Vi) अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. इनमें मंथली प्लान्स से लेकर 365 दिन वाले प्लान्स और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स भी मौजूद हैं. इतना ही नहीं, Vi डेटा के हिसाब से भी अलग-अलग कीमत पर यूजर्स को प्लान्स ऑफर कर रहा है. इन्हीं प्लान्स में से दो प्लान है 365 रुपये और 379 रुपये का. दोनों ही प्लान मंथली प्लान है. हालांकि, दोनों प्लान्स में डेटा और बेनिफिट्स को लेकर अंतर है. ऐसे में चलिए जानते हैं दोनों प्लान्स में से कौन सा प्लान आपके लिए परफेक्ट रहेगा.
Vi का 365 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 365 Recharge Plan
सबसे पहले जानते हैं 365 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी दे रही है. 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा यूजर्स को मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. एक्स्ट्रा बेनिफिट्स कि बात करें तो इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा मिलेगा.

Vi का 379 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 379 Recharge Plan
वहीं, 379 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कंपनी यूजर्स को 1 महीने की वैलिडिटी यानी 30 दिन की वैलिडिटी दे रही है. 30 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा यूजर्स को मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. एक्स्ट्रा बेनिफिट्स कि बात करें तो इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा मिलेगा.

कौन सा प्लान लेना है सही?
Vi के दोनों ही प्लान में बस 2 दिन की वैलिडिटी का अंतर है, लेकिन बेनिफिट्स दोनों में ही एक जैसे हैं. Vi के 365 रुपये वाले प्लान में जहां 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, तो वहीं 379 रुपये वाले प्लान में पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही है. ऐसे में अगर आपको पूरे 30 दिन की वैलिडिटी चाहिए, तो आप 379 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. अगर नहीं, तो आप फिर 365 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. हालांकि, कुल मिलाकर देखा जाये, तो 365 रुपये वाला प्लान बजट और बेनिफिट्स के हिसाब से अच्छा ऑप्शन है.
डिस्क्लेमर: Vi के प्लान्स की कीमत हर सर्कल और एरिया के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. साथ ही 5G प्लान्स भी उन एरिया में काम करेंगे, जहां कंपनी का 5G नेटवर्क एक्टिव है. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले प्लान्स की जानकारी ऑफिशियल साइट से जरूर ले लें.
यह भी पढ़ें: दिल खुश कर देगा Vi का ये प्लान, 30 दिनों तक डेली मिलेगा 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड नाइट डेटा का भी फायदा
यह भी पढ़ें: Vi के 399 रुपये वाले प्लान में मिल रहा भर-भर कर डेटा, साथ में फ्री JioHotstar का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










