Samsung Galaxy Tab Active5 Review: भारत में आया सबसे टफ 5G टैबलेट, बनेगा हर प्रोफेशनल की पसंद?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Aug 2025 1:17 PM

विज्ञापन

Samsung Galaxy Tab Active5 Review

Samsung Galaxy Tab Active5 Review: सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी टैब एक्टिव5 एंटरप्राइज एडिशन लॉन्च किया है, जो मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरैबिलिटी, आईपी68 एस पेन, 5जी कनेक्टिविटी और 36 महीने की वारंटी के साथ आता है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता

विज्ञापन

Samsung Galaxy Tab Active5 Review: सैमसंग ने भारत में अपने नये रग्ड टैबलेट Galaxy Tab Active5 Enterprise Edition को लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट विशेष रूप से उन पेशेवरों और व्यवसायों के लिए डिजाइन किया गया है, जो चुनौतीपूर्ण और मुश्किल माहौल में काम करते हैं. इसकी कीमत ₹49,999 से शुरू होती है और इसकी एडवांस बुकिंग 18 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है.

मजबूती और परफॉर्मेंस का मेल

  • डिस्प्ले: 8.0-इंच WUXGATFT स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
  • प्रॉसेसर: 5nm ऑक्टा-कोर
  • रैम और स्टोरेज: 6GB/128GB और 8GB/256GB वैरिएंट्स
  • बैटरी: 5,050mAh यूज़र-रिप्लेसेबल बैटरी, नो-बैटरी मोड सपोर्ट

यह टैबलेट MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरैबिलिटी और IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल, पानी और झटकों से सुरक्षित रहता है.

Samsung galaxy tab active5 review

S Pen और स्मार्ट फीचर्स

  • IP68-प्रमाणित S Pen इनबॉक्स में शामिल
  • प्रोग्रामेबल कीज के साथ पुश-टू-टॉक क्षमता
  • Dolby Atmos® साउंड और दमदार स्पीकर
  • SamsungKnoxVault सिक्योरिटी और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

एंटरप्राइज एडिशन की खासियतें

  • 36 महीने की वारंटी (बैटरी पर 12 महीने)
  • Android 15 प्री-लोडेड, 7 साल तक OS अपडेट सपोर्ट
  • ₹4,515 मूल्य का Knox Suite सिक्योरिटी प्लैटफॉर्म सब्सक्रिप्शन (12 महीने मुफ्त)
  • ब्रिटी वर्क्स SaaS प्लैटफॉर्म का 1 साल का मुफ्त ऐक्सेस
  • जेलो फॉर वर्क और GoogleWorkspace पर विशेष छूट.

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Tab Active5 Enterprise Edition भारत में 18 अगस्त 2025 से बुकिंग के लिए उपलब्ध है. इनबॉक्स में आपको टैब डिवाइस के साथ 5,050mAh बैटरी, मजबूत बैक कवर, IP68-प्रमाणित S Pen और डेटा केबल मिलता है. यह टैबलेट दो वैरिएंट्स में आता है- 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹49,999 है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट ₹56,999 में उपलब्ध है.

HP OmniBook 3 Review: स्मार्ट AI लैपटॉप सस्ते में, पूरा रिव्यू देखें और जानिए यह खरीदने लायक है या नहीं

Flip स्मार्टफोन के मार्केट में अब मचेगा भूचाल, यह कंपनी लायी सबसे सस्ता मुड़नेवाला फोन

Infinix Inbook Air Pro Plus लैपटॉप का Launch Review, 14 इंच OLED डिस्प्ले, 65W फास्ट चार्जिंग और AI एक्सपीरिएंस

Poco Pad 5G Launch Review: पोको लेकर आया अपना पहला 5G टैब, यहां जानें इसके टॉप फीचर्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola