Blinkit और Instamart को टक्कर देगा मुकेश अंबानी का ये ऐप, सामान मंगाने पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज
Reliance Jio
Reliance JIo: क्विक कॉमर्स ऐप्स ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. इस भागदौड़ वाली लाइफ में अब लोग घर बैठे आराम से ग्रॉसरी ऑर्डर करते हैं और मिनटों में उनका सामान घर भी पहुंच जाता है. लेकिन इस फास्ट डिलीवरी के लिए लोगों को ज्यादा पैसे खर्च भी करने पड़ते हैं. ऐसे में रिलायंस जियो की JioMart मार्केट में मौजूद अन्य ऐप्स को टक्कर दे रहा है.
Reliance JIO: Blinkit, Swiggy Instamart से लेकर आज मार्केट में कई सारे फास्ट डिलीवरी ऐप्स मौजूद हैं. जिन्होंने लोगों की इस भागदौड़ भरी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. ये ऐप्स ग्रॉसरी के साथ-साथ स्मार्टफोन से लेकर कई सारे गैजेट्स तक की डिलीवरी 10 मिनट में कर रहे हैं. अब तक जहां Swiggy Instamart से लेकर BlinkIt और Zepto फास्ट डिलीवरी की इस रेस में शामिल थे वहीं अब इस रेस में मुकेश अंबानी की JioMart भी शामिल हो गयी है. सिर्फ शामिल ही नहीं बल्कि Reliance JIO की JioMart सभी फास्ट डिलीवरी ऐप्स को टक्कर भी दे रही है.
यह भी पढ़ें: जियो का ‘सोने पे सुहागा’ ऑफर! इस दिन से डिजिटल गोल्ड खरीदने पर मिलेगा फ्री सोना, जानिए पूरी डिटेल्स
JioMart कैसे दे रहा अन्य ऐप्स को टक्कर?
Reliance JIO की फास्ट डिलीवरी एप JioMart कि बात करें तो यह आपसे प्रोडक्ट चार्ज के अलावा और कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेता. आपने इस बात को नोटिस किया ही होगा कि Swiggy Instamart और BlinkIt से सामान ऑर्डर करने पर कई तरह के चार्जेस लगते हैं. प्रोसेसिंग फ़ीस, हैंडलिंग चार्ज और प्लेटफ्रॉम फी के नाम पर ये कंपनियां आपसे ज्यादा पैसा वसूलती है. लेकिन JioMart में ऐसा नहीं है. यह आपसे एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेती, जो JioMart को बाकी फास्ट डिलीवरी ऐप्स से अलग बनाती है. इस कारण ही कई सारे लोग भी JioMart से ही ऑर्डर करना पसंद करते हैं.
बचत करने का मौका
वहीं, अगर प्रोडक्ट के डिलीवरी में लगने वाले समय कि बात करें तो JioMart अन्य ऐप्स की तुलना में ज्यादा समय लेता है. यह अन्य ऐप्स के मुकाबले 10 से 30 मिनट में आपका सामान पहुंचाने का दावा करता है. लेकिन यह एप सही मायने में आपको बचत करने का मौका देता है. अन्य ऐप्स में लगने वाले हैंडलिंग और प्रोसेसिंग चार्ज से बचने के लिए आप JioMart का इस्तेमाल कर सकते हैं. बस आपको अपने सामान के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. अगर आप हैंडलिंग और प्रोसेसिंग चार्ज से बचना चाहते हैं तो और आपको फास्ट डिलीवरी नहीं चाहिए तो फिर आपके लिए JioMart बेस्ट ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: Reliance Jio IPO: कब आएगी रिलायंस जियो की IPO? जानें इसे लेकर क्या बोले JIO के हेड ऑफ स्ट्रैटेजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










