Jio बना दुनिया का नंबर वन FWA सर्विस प्रोवाइडर, अमेरिकी कंपनी टी-मोबाइल को छोड़ा पीछे
Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Jul 2025 3:48 PM
Jio
Reliance Jio FWA सर्विस के क्षेत्र में दुनिया की नंबर वन कंपनी बन गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी Q1 FY26 रिपोर्ट में जानकारी दी है कि जियो के 5G एयरफाइबर या FWA (Fixed Wireless Access) यूजर्स की संख्या अब 74 लाख तक पहुंच गई है. अमेरिका की टी-मोबाइल कंपनी को पीछे छोड़ रिलायंस जियो अब पहले पायदान पर पहुंच गई है.
Reliance Jio: भारत देश की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो FWA सर्विस के क्षेत्र में दुनिया की नंबर वन कंपनी बन गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी Q1 FY26 रिपोर्ट में जानकारी दी है कि जियो के 5G एयरफाइबर या FWA (Fixed Wireless Access) यूजर्स की संख्या अब 74 लाख तक पहुंच गई है. अमेरिका की टी-मोबाइल कंपनी को पीछे छोड़ रिलायंस जियो अब पहले पायदान पर पहुंच गई है.
रिलायंस जियो FWA यानी फिक्सड वायरलैस एक्सेस के तहत जियो एयर फाइबर सर्विस चलाता है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों में मुकेश अंबानी ने इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जियो एयर फाइबर के साथ जियो फाइबर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. जियो 2 करोड़ से अधिक परिसरों को कनेक्ट कर चुका है.
5G कनेक्टिविटी में भी Jio सबसे आगे
FWA के अलावा कंपनी ने 5G के मोर्चे पर शानदार तरीके से यूजर्स जोड़े हैं. जियो TRUE 5G नेटवर्क से 21 करोड़ 20 लाख से अधिक यूजर्स जुड़ चुके हैं. वित्तिय मजबूती में भी कंपनी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. जहां एक तरफ जियो का आरपू यानी प्रति व्यक्ति प्रति महीने औसत राजस्व बढ़कर 208.7 रु तक जा पहुंचा, तो वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ भी साल-दर-साल 24.8% बढ़कर ₹7,110 करोड़ हो गया है.
मुकेश अंबानी ने कही बड़ी बात
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कंपनी के वित्तीय नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि “हमारे डिजिटल सेवा व्यवसाय ने लगातार मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन के साथ अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत किया है. मोबिलिटी, ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज कनेक्टिविटी, क्लाउड और स्मार्ट होम्स में जियो की विविध पेशकशों ने इसे एक भरोसेमंद भारतीय टेक्नोलॉजी उपभोक्ता भागीदार के रूप में स्थापित किया है.”
Jio के साथ कितने यूजर्स जुड़े?
तिमाही नतीजों में कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 तक जियो नेटवर्क से कुल 49 करोड़ 81 लाख से अधिक यूजर्स जुड़े थे. इसी तिमाही में कंपनी ने नेट आधार पर 99 लाख नए ग्राहक जोड़े. तिमाही में जियो ग्राहकों ने एक बार फिर जमकर डेटा का इस्तेमाल किया, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है. प्रति ग्राहक डेटा की खपत 37 GB/प्रतिमाह रही. जियो का कुल डेटा ट्रैफिक भी 24% की वृद्धि के साथ 54.7 अरब GB तक पहुंच गया है.
Jio के इन दो प्लान्स ने कर दिया सॉलिड जुगाड़, 84 दिनों के लिए मिलेगा Netflix Free, देखें कीमत
Jio का जबरदस्त प्लान, 98 दिनों तक भरपूर डेटा और Free JioHotstar, कीमत जान झूम उठेंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










