Jio के इन दो प्लान्स ने कर दिया सॉलिड जुगाड़, 84 दिनों के लिए मिलेगा Netflix Free, देखें कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Jul 2025 5:33 PM
Jio Netflix Plan
Jio Netflix Plan: जियो अपने यूजर्स के लिए दो शानदार प्लान्स लेकर आया है. इनमें फ्री Netflix और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल है. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा भी दी जा रही है जिससे ये प्लान्स और भी आकर्षक बन जाते हैं.
Jio Recharge Plan: अगर आप भी एंटरटेनमेंट के शौकीन है और आए दिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की मूवीज और वेब सीरीज का आनंद लेते हैं तो यह खबर आपके लिए है. अगर आप Netflix का सब्सक्रिप्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरा ठहरिए क्यूंकि जियो के दो खास प्रीपेड प्लान ऐसे हैं जो मुफ्त में Netflix की सब्सक्रिप्शन देते हैं. यानी, केवल जियो का प्रीपेड रिचार्ज कराने पर आपको OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस फ्री में मिल जाएगा. आपको अलग से महंगे नेटफ्लिक्स प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं उन जियो प्रीपेड प्लान्स के बारे में जो Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन देते हैं.
Jio का 1299 रुपये वाला प्लान
जियो यह प्लान यूजर्स को ढेर सारी बेनिफिट्स देता है. इसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है जो कुल मिलाकर 84 दिनों में 168GB होता है. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. इस प्लान में JioHotstar (Mobile/TV) का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है. इसके अलावा 50GB JioAICloud स्टोरेज और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलता है. हाई-स्पीड डाटा समाप्त होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक सीमित हो जाती है. अतिरिक्त लाभों में Netflix और JioTV का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.
Jio का ₹1799 वाला प्लान
जियो का यह प्लान कई बेहतरीन सुविधाएं के साथ आता है. इसमें हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है जिससे कुल डेटा 252GB हो जाता है. प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है. इस प्लान के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar (Mobile/TV) का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
साथ ही 50GB का JioAICloud स्टोरेज भी यूजर्स को फ्री में मिलता है. यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस भी मिलता है हालांकि डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. इसके अलावा, Netflix और JioTV का सब्सक्रिप्शन भी इसमें शामिल है.
Jio का जबरदस्त प्लान, 98 दिनों तक भरपूर डेटा और Free JioHotstar, कीमत जान झूम उठेंगे आप
Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










