Oppo के दो तगड़े फोन हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 10 हजार से कम, देखें फुल फीचर्स और प्राइस
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Sep 2025 11:35 PM
Oppo A6 GT and Oppo A6i Launched
Oppo ने अपनी A-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Oppo A6 GT और Oppo A6i चीन में उतार दिए हैं. Oppo A6 GT में आपको Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, बड़ा सा 6.8-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है. वहीं Oppo A6i में लगा है Dimensity 6300 चिपसेट, साथ में 6.67-इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने चीन में बुधवार को अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo A6 GT और Oppo A6i लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों फोन हाल ही में आए Oppo A6 Pro के साथ कंपनी की नई A-सीरीज में शामिल हो गए हैं. Oppo A6 GT में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 6.8 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार 7000mAh की बैटरी मिलती है. वहीं Oppo A6i में 6.67 इंच की 120Hz LCD डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिप और 6000mAh बैटरी दी गई है. दोनों ही फोन्स में 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मौजूद है. आइए इन दोनों फोन्स के अन्य फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.
Oppo A6 GT और Oppo A6i की कीमत
Oppo A6 GT की कीमत CNY 1,699 यानी करीब 21 हजार रुपये से शुरू होती है. इस दाम में आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल देखने को मिलेगा. इसके अलावा फोन 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में भी आता है, जिनकी कीमत CNY 1,799 (लगभग 22,300 रुपये) और CNY 2,099 (करीब 26 हजार रुपये) तय की गई है. कंपनी ने इसे तीन रंगों में मार्किट में पेश किया है. पहला रॉक मिस्ट ब्लू, दूसरा स्ट्रीमर व्हाइट और तीसरा कलरफुल पिंक.
वहीं बात करें Oppo A6i की शुरुआती कीमत की तो इसे CNY 799 यानी करीब 9,900 रुपये में लॉन्च किया गया है. इस दाम में आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. इसके अलावा फोन के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वर्जन भी आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश CNY 999 (लगभग 12,400 रुपये) और CNY 1,099 (लगभग 13,600 रुपये) है. ये स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट, दोनों कलर ऑप्शन में खरीदे जा सकते हैं.
Oppo A6 GT के फीचर्स
इसमें आपको 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. यह डुअल सिम (नैनो + नैनो) फोन है, जो ColorOS 15 पर चलता है और इसमें Android 15 बेस्ड सॉफ्टवेयर मिलता है.परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
कैमरे के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50MP का OIS सपोर्ट वाला वाइड एंगल लेंस और 2MP मोनोक्रोम सेंसर. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Oppo A6i के फीचर्स
इसमें 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग और 1,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट है. Oppo A6i भी डुअल सिम फोन है और यह भी ColorOS 15 पर चलता है.
इस फोन को पावर देता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, जिसे 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ लाया गया है.
कैमरे के लिए इसमें भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50MP का वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर. फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें: iPhone Air: भारत में कितने का मिलेगा ऐपल का सबसे पतला आईफोन? जानें कब से शुरू होगी इसकी बिक्री
यह भी पढ़ें: iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: पतले स्मार्टफोन की रेस में किसने मारी बाजी? देखें फुल कंपैरिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










