iPhone Air: भारत में कितने का मिलेगा ऐपल का सबसे पतला आईफोन? जानें कब से शुरू होगी इसकी बिक्री

Updated:
विज्ञापन
iPhone Air price in india

iPhone Air price in india

Apple ने अपने नए लॉन्च इवेंट में iPhone Air को पेश किया है. कंपनी ने इस फोन को अब तक का सबसे पतला और दमदार फोन बताया है. फोन में दमदार कैमरा सेंसर, पूरे दिन चलने वाली बैटरी और 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. आइए जानते हैं भारत में इसकी कितनी कीमत है और इसकी सेल कब से शुरू होगी.

विज्ञापन

iPhone Air: ऐपल ने कल यानी 9 सितंबर को अपने Awe-dropping लॉन्च इवेंट में चार नए iPhone मॉडल पेश किए हैं. इस बार कंपनी ने पहली बार iPhone Air भी लाइनअप में जोड़ा है, जिसने पूरे इवेंट में सबका ध्यान खींचा है. ये अब तक का सबसे पतला iPhone होने के बावजूद इसमें बैटरी और कैमरा दमदार है. इसमें पूरे दिन चलने वाली पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर दिए गए हैं. यहां हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि ये iPhone Air क्यों खास है, इंडिया में इसकी कीमत कितनी रखी गई है और साथ ही इसकी सेल कब से शुरू होगी, इसकी भी पूरी जानकारी देंगे. आइए जानते हैं.

iPhone Air की कीमत

iPhone Air को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसका सबसे छोटा वेरिएंट 256GB वाला है. इसकी कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है. इसके बाद 512GB वाला मॉडल आता है, जिसकी कीमत 1,39,900 रुपये है. वहीं अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो 1TB वाला वेरिएंट मिलेगा. इसकी कीमत 1,59,900 रुपये है.

iPhone Air की भारत में सेल कब से शुरू होगी?

अगर आप भी iPhone 17 सीरीज लेने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि इसका प्री-ऑर्डर भारत में 12 सितंबर 2025 को शाम 5:30 बजे से शुरू हो जाएगा. इस बार कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air लॉन्च किए हैं. इन्हें आप सीधे Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर भी बुकिंग और खरीदारी की सुविधा होगी. वहीं, इन फोन्स की बिक्री 19 सितंबर 2025 से शुरू होगी.

iPhone Air के फीचर्स

Apple का नया iPhone Air अब तक का सबसे पतला iPhone है. इसकी मोटाई केवल 5.6mm है. दिखने में ये काफी स्लिम और हल्का है. iPhone Air में 6.5 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और ProMotion टेक्नोलॉजी सपोर्ट है. साथ ही ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का ऑप्शन भी है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 3000nits तक जाती है. 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो 2X टेलीफोटो जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन में कंपनी ने अपना नया और दमदार A19 Pro चिप फिट किया गया है. इसके साथ ही इसमें N1 और C1X चिप का भी सपोर्ट मिलता है. इस प्रोसेसर में 6-कोर CPU और 5-कोर GPU दिए गए हैं.

बैटरी को लेकर Apple का कहना है कि फोन एक बार चार्ज करने पर आराम से पूरा दिन चल जाएगा. इसमें Adaptive Power Mode भी दिया गया है, जो iOS 26 के साथ बैटरी का इस्तेमाल और भी स्मार्ट तरीके से मैनेज करेगा.

यह भी पढ़ें: iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: पतले स्मार्टफोन की रेस में किसने मारी बाजी? देखें फुल कंपैरिजन

यह भी पढ़ें: iPhone Air Vs iPhone 17 Pro: स्लिम या प्रो-पावर, खरीदने से पहले जानिए दोनों में डिजाइन से लेकर फीचर्स में कितना है अंतर

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola