OMG, महिला ने छत से फेंक दिया बच्चा, फिर जो हुआ देख कांप जाएगी रूह, देखिए Viral Video

Updated:
विज्ञापन
women threw child from terrace

एक महिला ने बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया, वायरल हो गया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. जिसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देख कर आप लोटपोट कर हंसने को मजबूर हो जाएं. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं कि उसे देख कर आपका रूह कांप जाएं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद कोई उस पर यकीन नहीं कर पा रहा कि एक मां ऐसा कुछ कर सकती है.

विज्ञापन

Viral Video: इस दुनिया में एक मां ही ऐसी होती है जो अपने बच्चे पर किसी तरह की मुसीबत में नहीं देख सकती. बच्चे पर किसी तरह की मुसीबत आने से पहले मां उससे लड़ जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यकीन न कर पाएं कि एक मां ऐसा कुछ कर सकती है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर अलग ही सनसनी मचा दी है. दरअसल, वीडियो में एक महिला अपने छोटे से बच्चे को बालकनी से नीचे फेंक देती है. जिसे देख कर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई. आप भी देखिए.

क्या है Viral Video में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक छत पर कई सारी महिलाएं खड़ी हैं. जिनमें से एक महिला के हाथ में एक छोटा सा बच्चा है. वहीं, नीचे कई सारे पुरुष भी खड़े हैं. एक नजर में देखने पर ऐसा लगेगा कि सभी जुलूस देखने के लिए इकट्ठा हुए हैं. लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा मामला पलट गया. जिस महिला के हाथ में बच्चा था वह छत के किनारे खतरनाक तरीके से झुकी है और देखते ही देखते उसने अपने हाथ से छोटे बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया. हालांकि, भगवान का शुक्र है कि बच्चे के साथ कुछ हुआ नहीं. क्योंकि, नीचे खड़े एक शख्स ने जल्दी से बच्चे को पकड़ लिया. ऐसे में यहां सोचने वाली बात यही है कि अगर बच्चे को नीचे खड़ा शख्स समय पर नहीं पकड़ पाता तो क्या होता.

Viral Video पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rjkhurki नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि, “बच्चे को Blinkit से ऑर्डर किया था क्या कि 10 मिनट में दूसरा मंगवा लोगे?” वहीं, वीडियो के पोस्ट होते ही इस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं. साथ ही यूजर्स भर-भर कर कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने लिखा है कि, ‘यह कोई मजाक नहीं है, इसका अंत खतरनाक हो सकता था.’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि,’ऐसी बालकनी डिलीवरी देख कर Blinkit भी शर्मा जाए.’ वहीं, कई यूजर्स इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं.

VIRAL VIDEO: जंगल में जंग, मगरमच्छ और गोरिल्ला की भिड़ंत, देखिए कौन पड़ा किसपर भारी

VIRAL: हाथी ने बच्ची संग की मस्ती, VIDEO देख खिल उठेगा आपका चेहरा

Viral Video: मजे से स्कूटी भगाते दिखे बच्चे, दोनों की उम्र जोड़कर भी 18 साल नहीं, नियमों की उड़ाई धज्जियां

Viral Video: 11 लाइसेंस वाली ड्राइवर अम्मा ने 72 की उम्र में दुबई की सड़कों पर दौड़ायी रोल्स-रॉयस

Viral Video: दूल्हे की सुपरहीरो एंट्री, बैटमैन कार से आया, देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस, प्रेमी जोड़े ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने लिया एक्शन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola