MWC 2024: नोकिया मोबाइल बनानेवाली कंपनी ला रही बार्बी फोन, जानिए क्या होगा खास
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Feb 2024 4:26 PM
Nokia Mobile HMD Barbie Flip Phone: नोकिया फोन बनानेवाली कंपनी ह्युमन मोबाइल डिवाइस (HMD) बार्बी फ्लिप फोन लायेगी. इसके लिए टॉय कंपनी Mattel से साझेदारी की है.
Nokia Mobile HMD Barbie Flip Phone MWC 2024 : नोकिया मोबाइल फोन बनानेवाली कंपनी HMD (Human Mobile Devices) इस साल गर्मियों में स्मार्टफोन मार्केट में बार्बी फोन पेश करने जा रही है. एचएमडी अपने ग्राहकों के लिए बार्बी फ्लिप फोन (Barbie Flip Phone) पेश करेगी. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल टॉय कंपनी Mattel से साझेदारी की है.
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress 2024) में कंपनी ने इस फोन को लेकर जानकारी दी है. बता दें कि MWC 2024 की शुरुआत हो चुकी है और यह 29 फरवरी तक चलेगा. एचएमडी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी ने कहा कि यह रियल लाइफ को रील लाइफ से अलग करने और कुछ समय के लिए नोटिफिकेशन की डिस्टर्बेंसेज से आराम पाने का समय है.
नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी ह्युमन मोबाइल डिवाइस (HMD) ने कहा है कि वह बार्बी फ्लिप फोन लायेगी. इस फोन को इसी साल की दूसरी छमाही में उतारा जाएगा और इसके लिए कंपनी ने खिलौने बनाने वाली बड़ी कंपनी मैटल से हाथ मिलाया है.
मैटल की कंज्यूमर प्रोडक्ट की प्रमुख ने इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह डिजाइन और इनोवेशन के प्रति एक बड़ा कदम है. बार्बी के दीवानों के लिए यह एक उत्साहित करनेवाला पल होने वाला है. उन्होंने कहा कि वह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इसे पेश करने को लेकर उत्साहित हैं.
बार्बी फ्लिप फोन बेसिक फोन हो सकता है. इसे तैयार कर रही दोनों कंपनियों ने अभी तक इस फोन के फीचर्स और कीमत का ऐलान नहीं किया है और न ही इसका आधिकारिक नाम अभी तक सामने आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक फीचर फ्लिप फोन होगा.
1. बार्बी फ्लिप फोन कब लॉन्च होगा?
नोकिया मोबाइल के HMD द्वारा बार्बी फ्लिप फोन इसी साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा.
2. इस फोन के डिजाइन और विकास में किसकी भागीदारी है?
इस फोन के लिए HMD ने ग्लोबल टॉय कंपनी मैटल के साथ साझेदारी की है.
3. बार्बी फ्लिप फोन के फीचर्स क्या होंगे?
अभी तक फोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे एक बेसिक फीचर फ्लिप फोन माना जा रहा है.
4. यह फोन किस इवेंट में पेश किया गया था?
बार्बी फ्लिप फोन की जानकारी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में दी गई थी.
5. इस फोन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
कंपनी ने कहा है कि यह फोन रियल लाइफ को रील लाइफ से अलग करने और नोटिफिकेशन से थोड़ी राहत पाने का समय देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










