MWC 2025: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नया चैप्टर शुरू, नोकिया फिर करने जा रही है कमाल?

Updated:
विज्ञापन

Nokia in MWC 2025 / X

MWC 2025 में प्रमुख ब्रांड्स अपने नये और उन्नत स्मार्टफोन्स पेश करेंगे. टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए यह इवेंट नये इनोवेशन्स और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशंस को करीब से देखने का शानदार मौका होगा.

विज्ञापन

MWC 2025: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 इस बार स्पेन के बार्सिलोना शहर में  3 से 6 मार्च तक होगा. खास बात यह है कि नोकिया ने एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के लिए कमर कस ली है. आइए जानते हैं कौन-कौन सी कंपनियां बदलने जा रही हैं पूरे स्मार्टफोन वर्ल्ड की कहानी…

विज्ञापन

Nokia (HMD Global)

Nokia ब्रांड के तहत HMD Global हर साल MWC में नए फोन पेश करता है. इस बार भी कंपनी से कुछ नए बजट स्मार्टफोन्स की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी आनी अभी बाकी है.

Tecno

Tecno अपनी Camon 40 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है. इस नये लाइनअप में बेहतर फोटोग्राफी अनुभव के लिए नये कलर और स्किन टोन विकल्प उपलब्ध होंगे.

Xiaomi

पिछले वर्षों की तरह, Xiaomi इस बार भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. संभावना है कि कंपनी यूरोप में अपना नया फ्लैगशिप फोन, Xiaomi 15, पेश करेगी, जिसे पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है. इसके अलावा, Xiaomi 15 Ultra के भी आने की उम्मीद है, जो एक कैमरा-केंद्रित डिवाइस होगा और इसमें उन्नत स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन होंगे.

Nothing

Nothing कंपनी ने अपने नये फोन (3a) के लिए इनवाइट भेजे हैं. यह फोन उनकी किफायती स्मार्टफोन सीरीज का हिस्सा होगा. कंपनी के इनवाइट में Phone (3a) Series लिखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि एक से अधिक वेरिएंट भी पेश किये जा सकते हैं.

Samsung

Samsung इस इवेंट में हिस्सा लेगा, लेकिन अभी तक किसी नये स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है. कंपनी की ओर से कोई इनवाइट या टीजर जारी नहीं किया गया है, जिससे नये लॉन्च की संभावना कम लगती है.

MWC 2025 में इन प्रमुख ब्रांड्स के अलावा भी कई अन्य कंपनियां अपने नये और उन्नत स्मार्टफोन्स पेश करेंगी. टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए यह इवेंट नये इनोवेशन्स और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशंस को करीब से देखने का शानदार मौका होगा.

Cheapest 5G Smartphones: अब 5G सबका हक! ₹10,000 में ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola