Cheapest 5G Smartphones: अब 5G सबका हक! ₹10,000 में ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :22 Feb 2025 6:50 AM
विज्ञापन
Infinix Smartphone Under Rs 10000

Smartphone Under 10000 / Infinix

Cheapest 5G Smartphones: अब 5G टेक्नोलॉजी सिर्फ महंगे फोन्स तक सीमित नहीं है. ₹10,000 के अंदर ये शानदार स्मार्टफोन्स आपको दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ देने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

Cheapest 5G Smartphones: आज के युवा में 5G की स्पीड की मांग बढ़ रही है. और बजट में रहते हुए 5G फोन खरीदना अब संभव हो गया है. अब आपको तेज इंटरनेट, बेहतरीन गेमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी 10,000 रुपये के अंदर एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लाये हैं. हमने इन फोन्स को डिस्प्ले, प्रॉसेसर, बैटरी, स्टोरेज और कैमरा जैसे प्रमुख फीचर्स के आधार पर चुना है, ताकि आपको बिना किसी दिक्कत के एक बढ़िया फोन मिल सके.

10 हजार के बजट में बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स

POCO C75 price and specifications – बजट का हीरो!

अगर आपका बजट ₹8,000 के करीब है, तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट रहेगा. Snapdragon 4s Gen 2 प्रॉसेसर, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी के साथ यह एक भरोसेमंद ऑप्शन है.

Infinix Hot 50 5G price and specifications– पैसा वसूल डील!

MediaTek Dimensity 6300 प्रॉसेसर, 4GB RAM, 128GB स्टोरेज और Android 14 OS के साथ यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो स्टोरेज और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Lava Blaze 3 5G price and specifications– देसी ब्रांड, जबरदस्त परफॉर्मेंस!

अगर आपको क्लीन UI और बिना किसी ब्लोटवेयर वाला फोन चाहिए, तो यह बेहतरीन चॉइस है. इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रॉसेसर, 4GB RAM, 128GB स्टोरेज और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलती है.

iQOO M6 Plus price and specifications– फोटोग्राफी और पावर का कॉम्बो!

6GB RAM, 128GB स्टोरेज, Snapdragon 4 Gen2 प्रॉसेसर और 108MP कैमरे के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो शानदार फोटोज और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Moto G35 price and specifications– 10K का किंग!

T760 प्रॉसेसर, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ, यह फोन 10,000 रुपये की रेंज में सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

अब 5G टेक्नोलॉजी सिर्फ महंगे फोन्स तक सीमित नहीं है. ₹10,000 के अंदर ये शानदार स्मार्टफोन्स आपको दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ देने के लिए तैयार हैं. तो, अब देर किस बात की? अपनी जरूरत के हिसाब से एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन चुनें और हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा लें!

₹15,000 के बजट में बेस्ट 5G फोन- गेमिंग, कैमरा या बैटरी, आपकी पसंद क्या है?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola