Mukesh Ambani Diwali Gift: 13 हजार रुपये देकर घर लाएं ब्रांड न्यू iPhone 16, यह स्कीम है शानदार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Oct 2024 5:46 PM
Mukesh Ambani Diwali Offer: दशहरा और दिवाली के इस त्योहारी सीजन में आईफोन 16 खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा, रिलायंस डिजिटल पर भी आईफोन 16 पर खास ऑफर्स देखने को मिलेंगे. यहां बहुत कीमत पर लेटेस्ट आईफोन खरीदा जा सकता है. चलिए जानते हैं कि आईफोन के लिए नया ऑफर क्या है.
Mukesh Ambani Diwali Gift iPhone 16 for Rs 13000: देश के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी आईफोन प्रेमियों के लिए खुशखबरी लेकर आये हैं. लेटेस्ट आईफोन 16 को आकर्षक कीमत पर खरीदने का मौका लेकर आया है मुकेश अंबानी का रिलायंस डिजिटल. अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल के साथ ही साथ रिलायंस डिजिटल भी नये-नवेले iPhone 16 पर शानदार ऑफर दे रहा है. यह ऑफर ग्राहकों को Apple के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन को आश्चर्यजनक कीमत पर खरीदने का मौका देता है. बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ, त्योहारों के इस मौसम में iPhone 16 खरीदना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.
iPhone 16 पर कहां है Offer?
दशहरा और दिवाली के इस मौसम में आईफोन 16 खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. मुकेश अंबानी का एक वेंचर, इस बार दिवाली पर आईफोन 16 पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है. अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा, रिलायंस डिजिटल पर भी आपको आईफोन 16 पर खास ऑफर्स देखने को मिलेंगे. यहां बहुत कीमत पर लेटेस्ट आईफोन खरीदा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि आईफोन के लिए नया ऑफर क्या है.
iPhone 16 पर क्या है ऑफर?
रिलायंस डिजिटल पर आईफोन की सेल आ चुकी है. अगर आप रिलायंस डिजिटल से आईफोन 16 लेते हैं, तो आपको 5000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा. iPhone 16 को रिलायंस डिजिटल पर स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेते हैं, तो 5000 का इंस्टैंट डिस्काउंट पाने का मौका है. इस फोन की कीमत 79900 है, लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को मात्र 74900 में खरीदा जा सकता है. फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है. इस ऑप्शन को चुनने पर 6 महीने की समान मासिक किस्त के रूप में हर महीने 12483 रुपये देकर नया आईफोन 16 को आप अपना बना सकते हैं.
20 हजार सस्ता मिलेगा iPhone 15 Pro, यहां है डील
JIO लाया सस्ता फीचर फोन, टकाटक चलेगा YouTube और चुटकियों में होगी UPI पेमेंट
JIO के सस्ते प्लान को Google देगा चुनौती, जानिए खर्चा कितना होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










