Microsoft Outage: आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में भी अगर आ गई है ब्लू स्क्रीन वाली प्रॉब्लम, तो ये है ट्रबलशूट का तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Jul 2024 12:06 PM
Microsoft Outage Blue Screen ERROR Troubleshoot/PTI
Microsoft Outage: अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में भी ब्लू स्क्रीन वाली प्रॉब्लम आ गई है, तो बिना किसी परेशानी ऐसे कर लीजिए ठीक.
Microsoft Outage: हाल ही में दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में बड़ी रुकावट देखने को मिली. आउटेज के कारण माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और सेवाएं प्रभावित हुईं. इसके चलते दुनिया भर में एयरलाइंस, मीडिया कंपनियों, बैंकों व टेलीकॉम कंपनियों के कामकाज रुक गये.
खुद ठीक कर सकते हैं इसे
माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, इसका कारण एज्योर बैकएंड वर्कलोड के हिस्से में कॉन्फिगरेशन चेंज है. इसके कारण स्टोरेज और कंप्यूटर संसाधनों के बीच रुकावटें आयीं, जिससे कनेक्टिविटी टूटी और इन कनेक्शनों पर निर्भर डाउनस्ट्रीम माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाएं प्रभावित हुईं. यदि आपको भी इस कारण अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर पर ब्लू स्क्रीन दिख रही है, तो आप इसे खुद ठीक कर सकते हैं. इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
Windows 10 Outage: विंडोज 10 में BSOD प्रॉब्लम, एमएनसी कंपनी से लेकर एयरलाइन की सर्विसेस बाधित
ब्लू स्क्रीन ऐसे कीजिए फिक्स
सबसे पहले विंडोज को सेफ मोड या विंडोज रिकवरी एनवॉर्मेंट में बूट करें. सेफ मोड में जाने के दो तरीके हैं
आप साइन-इन स्क्रीन या फिर ब्लैक या ब्लैक स्क्रीन से जा सकते हैं
साइन इन स्क्रीन से जाने के लिए पावर के साथ शिफ्ट की को प्रेस व होल्ड करें
पीसी रीस्टार्ट होने के बाद स्क्रीन ऑप्शन सिलेक्ट कर लें. फिर ट्रबलशूट सेलेक्ट करें
इसके बाद एडवांस्ड ऑप्शन्स सेलेक्ट करके स्टार्टअप सेटिंग्स में जाएं
फिर रीस्टार्ट पर क्लिक कर दें
पीसी स्टार्ट होने के बाद कई ऑप्शन दिखेंगे. 4 या एफ4 सेलेक्ट करें
ब्लू स्क्रीन से जाने के लिए सबसे पहले पावर बटन 10 सेकेंड के लिए होल्ड करें. फिर डिवाइस ऑन करने के लिए पावर बटन दबाएं
अब डिवाइस पर लोगो दिखने लगे, तब फिर से 10 सेकेंड के लिए पावर बटन प्रेस करें. इसके बाद एक बार फिर से पावर बटन को प्रेस करें.
विंडोज रीस्टार्ट होने पर फिर पावर बटन को 10 सेकेंड के लिए होल्ड करें
एक बार फिर पावर बटन दबाएं. अब डिवाइस को ऑटोमैटिक रिपेयर में रीस्टार्ट होने के लिए परमिशन दें
फिर एडवांस्ड ऑप्शन सेलेक्ट करें
अब ट्रबलशूट सेलेक्ट कर लें
फिर एडवांस्ड ऑप्शन ऑप्शन में जाएं
अब स्टार्टअप सेटिंग्स में जाना होगा
इसके बाद रीस्टार्ट पर क्लिक करें
फिर C:\Windows\System32\drivers\CrowdStrike डायरेक्टरी पर जाएं
अब C-00000291*.sys फाइल सर्च कर उसे डिलीट कर दें और फिर डिवाइस को रीस्टार्ट कर लें.
Microsoft Server Down: Indigo ने जारी किया हाथ से लिखे बोर्डिंग पास, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Technology Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










