WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज से हैं परेशान? तुरंत इस फीचर को कर लें ऑन

Updated:
विज्ञापन

WhatsApp features

WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज से हर कोई परेशान है. लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते हैं कि व्हाट्सऐप के एक फीचर को ऑन कर वे इस झंझट से छुटकारा पा सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं क्या है वो फीचर और कैसे करें ऑन…

विज्ञापन

क्या आप भी व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज से परेशान हैं? आजकल मैसेजिंग एप्पस खासकर व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर अनजान नंबरों से मैसेज ज्यादा आने लगे हैं. कभी तंग करने की नियत से तो कभी किसी और चीज को लेकर व्हाट्सऐप पर आने वाले अनजान नंबरों से ये मैसेज हर किसी के लिए सिरदर्द बन कर रह गए हैं. हर कोई इन मैसेज से छुटकारा चाहता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप को इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा.

दरअसल, इस समस्या से छुटकारा पाने का समाधान भी आपके व्हाट्सऐप में ही है. जी हां, व्हाट्सऐप (WhatsApp)में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिससे हम पूरी तरह से अनजान है. इन्हीं खास फीचर्स में से एक है प्राइवेसी फीचर. जिससे हम ऐसे अनजान मैसेज को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं. इस फीचर का नाम है ‘Block Unknown Account Messages.’ जिसे हाल ही में WhatsApp ने लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए आप अनजान नंबरों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone का Siri हुआ पुराना, यूजर्स के अब सारे काम संभालेगा Perplexity AI वॉयस असिस्टेंट

ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल

Block Unknown Account Messages फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आप पहले अपने व्हाट्सऐप को ओपन करें.

इसके बाद WhatsApp के सेटिंग (Settings) ऑप्शन पर जाएं.

Settings में आपको Privacy का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें.

प्राइवेसी ऑप्शन में जाने के बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Advanced का ऑप्शन मिलेगा.

Advanced ऑप्शन में आपको Block Unknown Account Messages का फीचर मिल जाएगा. जिसे ऑन कर दें.

इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके WhatsApp पर हर अनजान नंबर से आने वाले मैसेज ब्लॉक नहीं होंगे. लेकिन ये फीचर वैसे नंबरों को जरूर ब्लॉक कर देगा जिससे बार-बार आपको मैसेज भेजा जा रहा है.

ऐसे में आप इस फीचर को ऑन करने के बाद अनजान नंबरों से परेशान नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें: Free Fire Max आज का धमाका! 27 अप्रैल के Redeem Codes से पाएं फ्री डायमंड्स, स्किन्स और एक्सक्लूसिव बंडल्स!

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola