कौन है Matt Deitke? जिसने ठुकरा दिया Meta का 1000 करोड़ का ऑफर, Mark Zuckerberg खुद मिलने पहुंचे और...
Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Aug 2025 2:26 PM
Matt Deitke Rejected Meta Offer
हाल ही में 24 साल के AI रिसर्चर Matt Deitke को Meta ने 1000 करोड़ रुपये का ऑफर दिया, जिसे मैट ने ठुकरा दिया. जब ये बात मेटा के CEO Mark Zuckerberg को पता चली तो वह खुद उस लड़के से मिलने पहुंचे. इसके बाद जुकरबर्ग ने ऑफर को बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये कर दिया. जानिए आगे क्या हुआ...
Matt Deitke: AI का महत्वा आज कितना बढ़ चूका है यह बात हमें धीरे-धीरे पता चल रही है. आज के दौर में अगर आप AI से अवगत नहीं हैं तो ऐसा समझ लीजिए आप बहुत से लोगों की तुलना में काफी पीछे हैं. दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Meta, Google और OpenAl अब ऐसे लोगों की तलाश में जुटा है जिसे AI का इस्तेमाल काफी अच्छे से आता हो और कंपनी को नई ऊंचाई तक ले जा सके. ऐसी ही एक कहानी है 24 साल के Matt Deitke की, जिसने सबको हैरान कर दिया है. क्या है इस लड़के की कहानी आइए जानते हैं.
कौन है Matt Deitke?
Matt Deitke एक 24 साल के AI रिसर्चर हैं. वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में PhD की पढ़ाई शुरू करने के बाद उन्होंने इसे अधूरा छोड़ दिया और सीएटल स्थित एलन इंस्टीट्यूट फॉर AI से जुड़ गए. यहां काम करते हुए उन्होंने ‘Molmo’ नामक एक एआई चैटबॉट के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके साथ ही, उनकी रिसर्च को NeurIPS 2022 में Outstanding Paper Award से सम्मानित किया गया, जो केवल चुनिंदा रिसर्चर को दिया जाता है.
क्या है पूरा मामला
Matt Deitke की काबिलियत और उनका काम मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी मेटा को इतना पसंद आया कि उन्होंने मैट को ₹1000 करोड़ ($125M) की नौकरी का ऑफर दे दिया, जिसे मैट ने ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि वो अभी अपनी रिसर्च पर फोकस करना चाहते हैं. ऑफर ठुकराने की बात जब मार्क जुकरबर्ग को पता चली तो वह खुद उससे मिलने के लिए पहुंच गए. इसके बाद मार्क जुकरबर्ग ने मैट को समझाया और बाद में ऑफर की रकम बढ़ाकर 2200 करोड़ रुपये (करीब $250 मिलियन) कर दी. इसके बाद मैट ने यह ऑफर को हां कह दिया.
मैट ने बेहद कम उम्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च के क्षेत्र में खास पहचान बना ली है. उन्होंने यूनिवर्सिटी की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और AI से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया. उनकी प्रतिभा को देखते हुए Meta ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया.
यह भी पढ़ें: बंदे ने अपनी बुद्धि का किया भरपूर इस्तेमाल, सिर्फ MacBook खरीदने पहुंच गया वियतनाम, जानिए आगे क्या हुआ…
यह भी पढ़ें: रेस्त्रां में डिश सेलेक्ट करने से लेकर गिफ्ट चुनने तक, AI का छोटे फैसलों में भी बढ़ गया इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










