दो स्क्रीन और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze Duo 3, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

Lava Blaze Duo 3 इंडिया में लॉन्च हो गया है. इस फोन की खास बात है इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन, मतलब पीछे भी आपको 1.6-inch का AMOLED स्क्रीन दिखाई देने वाला है. सामने 120Hz का सुपर स्मूथ AMOLED डिस्प्ले है. फोन में Dimensity 7060 चिपसेट मिल जाता है और 33W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है.

विज्ञापन

भारत की स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना नया फोन Blaze Duo 3 लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे खास बात है इसका डुअल-स्क्रीन डिजाइन. सामने की तरफ बड़ा AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाता है और पीछे की तरफ एक छोटा सा AMOLED स्क्रीन भी दी गई है. फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं इस नए फोन के अन्य फीचर्स और इसकी कीमत.

विज्ञापन

Lava Blaze Duo 3 के फीचर्स

फोन के सामने की तरफ 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. वहीं पीछे की तरफ 1.6 इंच का छोटा AMOLED स्क्रीन दिया गया है. इस सेकेंडरी स्क्रीन से आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं, रियर कैमरे से सेल्फी का प्रीव्यू भी ले सकते हैं बिना मेन स्क्रीन ऑन किए.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर मिल जाता है. इसके साथ 6GB LPDDR5 रैम मिलती है और जरूरत पड़ने पर 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है. फोन में 5000mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का कहना है कि इस फोन को एक Android OS अपडेट मिलेगा और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी. यह फोन Android 15 पर रन करता है.

फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन के पीछे 50MP का कैमरा देखने को मिल जाता है. इसमें Sony का IMX752 सेंसर लगा है. सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. खास बात ये है कि पीछे वाली स्क्रीन को आप सेल्फी लेते वक्त प्रीव्यू की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यानी मेन कैमरे से ही बढ़िया सेल्फी क्लिक हो जाती है.

कितनी है कीमत?

Lava Blaze Duo 3 इंडिया में सिर्फ एक ही वेरिएंट में आपको मिलेगा, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है. कंपनी ने इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी है. यह फोन Moonlight Black और Imperial Gold, दो कलर ऑप्शन में आपको मिलेंगे. यह स्मार्टफोन 19 जनवरी से Amazon पर और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए आएगा.

यह भी पढ़ें: 70 हजार से कम में मिल रहा 200MP कैमरा फोन, Flipkart Republic Day Sale में Vivo X300 पर धांसू छूट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola