Jio vs Airtel vs Vi: कीमत एक, फायदे अलग-अलग, जानिए 859 रुपये में कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा बेनिफिट्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Jan 2026 8:44 PM
जियो बनाम एयरटेल बनाम वीआई 859 रुपये वाला प्लान
Jio vs Airtel vs Vi: अगर आप भी जियो, एयरटेल और वीआई के 859 रुपये वाले प्लान में कंफ्यूज हैं, कि कौन सा प्लान लेना सही है, तो फिर हम आज आपको तीनों कंपनियों के प्लान्स में बेनिफिट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप सही प्लान सेलेक्ट कर सकें.
Jio vs Airtel vs Vi: भारत में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (वीआई) टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है. तीनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स के जरूरत के हिसाब से उन्हें रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती हैं, जिनमें मंथली से लेकर 3 महीने, 6 महीने और पूरे साल भर के प्लान्स शामिल हैं. इतना ही नहीं, कंपनियां अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग डेटा बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा डिमांड 84 दिन वाले प्लान्स की होती है. लेकिन ज्यादातर यूजर्स इस बात से कंफ्यूज रहते हैं, कि आखिर जियो, एयरटेल और वीआई में से किसका 84 दिनों वाला प्लान अच्छा है. क्योंकि, तीनों ही कंपनियां एक ही कीमत यानी 859 रुपये में 84 दिन वाला प्लान ऑफर कर रही है. ऐसे में आज हम आपको तीनों कंपनियों के 859 रुपये वाले प्लान में मिल रहे बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने लिए सही प्लान सेलेक्ट कर सकें.
जियो का 859 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 859 Prepaid Plan
जियो अपने यूजर्स को 859 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा यूजर्स उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में JioTV, 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, 50GB JioAICloud स्टोरेज, 2 महीने JioHome कनेक्शन का फ्री ट्रायल और पूरे 18 महीने के लिए Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस मिलेगा.
एयरटेल 859 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 859 Prepaid Plan
एयरटेल भी अपने यूजर्स को 859 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो एयरटेल अपने इस प्लान में डेली 1.5GB डेटा का ही फायदा दे रहा है. हालांकि, इस प्लान में एयरटेल फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री रिवार्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस का फायदा दे रहा है.
वीआई 859 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 859 Prepaid Plan
वीआई के पास भी 859 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिल रही है. वीआई के इस प्लान में भी यूजर्स 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में वीआई यूजर्स को एयरटेल की तरह 1.5GB डेली डेटा का ही फायदा दे रहा है. वहीं, अगर आप 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा मिलेगा, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के.
किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा?
देखा जाये तो, तीनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को 859 रुपये में अच्छे बेनिफिट्स दे रही है. लेकिन डेटा के हिसाब से जियो और वीआई ज्यादा फायदा दे रही है. जियो जहां डेली 2GB दे रही है, तो वहीं वीआई डेली 1.5जीबी डेटा के साथ फ्री में एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है. ऐसे में अगर आप डेटा का फायदा चाहते हैं, तो फिर आप जियो या वीआई का प्लान ले सकते हैं. वहीं, अगर आप कम डेटा या फिर Perplexity AI का फायदा चाहते हैं, तो फिर एयरटेल का प्लान ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?
यह भी पढ़ें: Jio के इस पोस्टपेड प्लान में 4 SIM रहेंगे एक्टिव, कॉलिंग-डेटा से लेकर Netflix-Prime और AI सब मिलेगा फ्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










