Jio करोड़ों लोगों को दे रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा, साथ में लंबी वैलिडिटी भी, जानिए क्या है ये खास ऑफर

Jio Recharge Plan
प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio अपने दो प्लान में करोड़ों यूजर्स को 20GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दे रही है. इन दोनों प्लान में यूजर्स को न सिर्फ अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है बल्कि लंबी वैलिडिटी भी कंपनी ऑफर कर रही है.
आज के समय में अनलिमिटेड कॉलिंग मिले न मिले लेकिन हर किसी को अनलिमिटेड डेटा जरूर चाहिए. क्योंकि, बिना डेटा के स्मार्टफोन स्मार्ट नहीं डब्बा रह जाता है. ऐसे में हर कोई ऐसे प्लान की तलाश में रहता है, जो सस्ते होने के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी दे. ऐसे में अगर आप भी इस तरह के प्लान की तलाश में हैं तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो ऐसे प्लान लेकर आई है. जिसमें यूजर्स को 20GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दिया जा रहा है. साथ में लंबी वैलिडिटी भी मिलेगी, वो भी सस्ते में. तो फिर जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.
यह भी पढ़ें: JIO लाया जबरदस्त प्लान, अब 336 दिनों तक नंबर रहेगा ऑन, कीमत बस इतनी…
जियो का 749 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए 749 रुपये का प्लान लेकर आया है. जिसमें कंपनी यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ में डेली के 100 फ्री SMS. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 72 दिनों के लिए 144GB डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि डेली 2GB डेटा. लेकिन इस प्लान में कंपनी यूजर्स को अलग से और 20GB डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि 72 दिनों के लिए यूजर्स टोटल 164GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इतना ही नहीं, फ्री एक्स्ट्रा डेटा के साथ में यूजर्स को JioTV, Jio Hotstar और Jio AI Cloud का भी फ्री एक्सेस मिलेगा.
जियो का 899 रुपये वाला प्लान
जियो के दूसरे प्लान कि बात करें तो कंपनी अपने यूजर्स को 899 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है. जिसमें यूजर्स को पूरे 90 दिन यानी की 3 महीनों की वैलिडिटी मिल रही है. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ में डेली के 100 फ्री SMS का फायदा भी. वहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा दिया जा रहा है. 90 दिनों के हिसाब से यूजर्स को टोटल 180GB मिलेगा. लेकिन कंपनी इस प्लान में भी यूजर्स को 20GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दे रही है. ऐसे में पूरे 90 दिनों के लिए यूजर्स को टोटल 200GB डेटा का फायदा मिलेगा. साथ में इस प्लान में यूजर्स को JioTV, Jio Hotstar और Jio AI Cloud का भी फ्री एक्सेस मिलेगा.
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? JIO का यह प्लान है बेस्ट ऑप्शन, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन
यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










