Jio, Airtel, Vi यूजर्स को लगने वाला है बड़ा झटका! एक बार फिर महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान्स

Published by :Shivani Shah
Published at :07 Jul 2025 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
Jio vs Airtel vs Vi

Jio vs Airtel vs Vi

एक बार फिर टेलिकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi अपने यूजर्स को बड़ा झटका देने वाली है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर साल के अंत में कंपनियां अपने-अपने रिचार्ज प्लान्स में बढ़ोत्तरी करने वाली है. जिससे यूजर्स के पॉकेट पर मार पड़ने वाला है.

विज्ञापन

एक बार फिर मोबाइल यूजर्स के पॉकेट पर मार पड़ने वाली है. अब उन्हें दो-दो सिम रखना महंगा पड़ने वाला है. दरअसल, 2025 के अंत तक में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi एक बार फिर अपने-अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा करने वाली है. जिसका सीधा असर यूजर्स के पॉकेट पर पड़ने वाला है. एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलिकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 10 से 12% तक की बढ़त कर सकती है. एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव का कहना है कि मई महीने के अंत तक में एक्टिव यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई थी और डाटा की खपत भी बढ़ी थी. जिसे देखते हुए अब कंपनियां एक बार फिर साल के अंत तक टैरिफ हाइक कर सकती है.

नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का Airtel और Vi ने कर दिया जुगाड़, 365 दिनों तक मिलेगा JioHotstar-Prime फ्री

क्या है बढ़ोत्तरी की वजह?

कंपनियां एक बार फिर टैरिफ बढ़ाने की प्लानिंग ऐसे ही नहीं कर रही. दरअसल, मई में मोबाइल नेटवर्क से करीब 7.4 मिलियन नए एक्टिव यूजर्स जुड़े हैं. जिससे 29 महीनों का रिकॉर्ड टूट गया है. वहीं, अब भारत में टोटल 1.08 अरब एक्टिव यूजर्स हो गए हैं. मई में अकेले रिलायंस जियो ने 5.5 मिलियन और भारती एयरटेल ने 1.3 मिलियन यूजर्स जोड़े हैं. जिससे जियो की हिस्सेदारी 53% और एयरटेल की हिस्सेदारी 36% तक बढ़ गई है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सेकेंडरी सिम का इस्तेमाल करने वालों की वापसी हुई है.

नए रिचार्ज प्लान में होगा ये बदलाव

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार कंपनियां डेटा स्पीड से लेकर टाइम स्लॉट और डेटा यूसेज के आधार पर अलग-अलग कीमत पर प्लान ला सकती है. यानी कि देर रात तक डेटा का इस्तेमाल करने वालों के लिए अलग टैरिफ हो सकता है. यानी कि जुलाई 2024 में हुई बढ़ोत्तरी कि तरह टेलिकॉम कंपनियां इस बार सिर्फ बेसिक प्लान्स तक ही नहीं रहने वाली. इस बार कंपनियां मिड और हाई रेंज प्लान वाले यूजर्स को टारगेट करने वाली है. जिससे सभी यूजर्स के लिए टैरिफ हाइक एक जैसा नहीं होगा. इस बार कंपनी इस आधार पर प्लान की कीमत तय कर सकती है कि कौन से यूजर को कितना डेटा स्पीड चाहिए, कितना डेटा लिमिट और किस समय चाहिए. जिससे बिना ग्राहक खोए रेवन्यू को बढ़ाया जा सके. हालांकि, यूजर्स अपने हिसाब से प्लान चुन सकेंगे.

इन पर पड़ने वाला है ज्यादा मार

प्लान्स की कीमतें बढ़ने से इस बार मिड और हाई रेंज के यूजर्स ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं. क्योंकि, इस बार कंपनियां मिड और हाई रेंज प्लान वाले यूजर्स को टारगेट करने वाली है. ऐसे में उन्हें इस बढ़ोत्तरी की ज्यादा मार झेलनी पड़ेगी.

₹196 में BSNL लाया अमरनाथ यात्रियों के लिए खास ऑफर, जानिए Yatra SIM की खूबियां

Airtel के ये प्लान्स खत्म कर देंगे हर महीने रिचार्ज की टेंशन, 365 दिनों तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola