Jio का 30 दिनों वाला किफायती प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेली डेटा का फायदा
Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Nov 2025 9:15 AM
जियो रिचार्ज प्लान
Jio 30 days Validity Plan: अगर आप Jioके मंथली रिचार्ज प्लान्स लेते हैं, तो फिर आपके लिए कंपनी का 319 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और मैसेजिंग का फायदा मिलेगा.
Jio 30 days Validity Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई सारे प्लान्स अपने पोर्टफोलियो में शामिल किए हैं. इन प्लान्स में 28 दिनों से लेकर 365 दिनों वाले प्लान लिस्टेड हैं. हालांकि, कई यूजर्स ऐसे हैं, जो सस्ते मंथली रिचार्ज प्लान्स की तलाश में रहते हैं, जिससे उनका नंबर एक्टिव रहे. ऐसे में यूजर्स के जरूरतों के अनुसार अब टेलीकॉम कंपनियां 28 दिनों के साथ-साथ 30 दिन वाले प्लान्स भी ऑफर करने लगी है. रिलायंस जियो भी अपने करोड़ों यूजर्स को एक ऐसा ही सस्ता प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.
Jio का 30 दिनों वाला प्लान
Jio के पोर्टफोलियो में एक नया प्लान शामिल हुआ है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कैलेंडर मंथ वैलिडिटी यानी 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. ऐसे में 30 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली फ्री 100 SMS की सुविधा यूजर्स को मिलेगी. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा का बेनिफिट भी मिलेगा. इसके अलावा इसमें Jio TV और 50GB JioAICloud का फ्री एक्सेस भी कंपनी दे रही है.

कितनी है प्लान की कीमत?
जियो के इस प्लान की कीमत 319 रुपये है. वहीं, डेली खर्च के हिसाब से देखा जाये तो यूजर्स को हर दिन 11 रुपये से भी कम का खर्च पड़ेगा.
किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
जियो का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं पड़ती. यानी कि जिन्हें बस कॉलिंग और काम-चलाऊ डेटा की सुविधा चाहिए, वो इस प्लान को ले सकते हैं. इसके अलावा ऐसे यूजर्स भी इस प्लान को ले सकते हैं, जो अपना नंबर कम बजट में एक्टिव रखना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Jio के 899 रुपये वाले प्लान में मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी, 20GB एक्स्ट्रा डेटा और ढेर सारे बेनिफिट्स
यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स की चांदी, अब Free में 18 महीने तक मिलेगा Gemini 3, ऐसे क्लेम करें ये ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










