Assembly Elections 2024: SMS पर चेक करें Voter List में नाम, घर बैठे पाएं ID Card, जानिए आसान तरीका

Assembly Elections 2024 Voter ID Card Info / PTI
Assembly Elections 2024 Voter ID Card: चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, वोटिंग करने के लिए आपके पास वोटर आइडी जरूरी है. हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप वोटर आइडी डाउनलोड कर सकते हैं और वोटर लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं.
Assembly Elections 2024: देश के दो राज्यों – झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. कुछ राज्यों में उपचुनाव भी हो रहे हैं. अगर आप भी इन क्षेत्रों में वोटर हैं और आपके यहां मतदान हो रहा है तो आपको वोट जरूर डालना चाहिए. मतदान करने के लिए आपके पास वोटर आइडी कार्ड होना जरूरी है. हम आज आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप वोटर आइडी डाउनलोड कर सकते हैं और वोटर लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं. आप केवल एक मैसेज भेजकर वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
यह तरीका आपके लिए बहुत आसान हो सकता है. ऐसा करने के लिए आपको किसी वेबसाइट भी ओपन नहीं करना होगा. वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए इंटरनेट भी जरूरी नहीं है. चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि मतदाता केवल एक मैसेज भेजकर वोटर लिस्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, ऑनलाइन पोर्टल और ऐप पर भी आप वोटर लिस्ट की जानकारी पा सकते हैं.
SMS भेजें और पाएं पूरी जानकारी
SMS भेजकर भी आप वोटर आइडी से जुड़ी डीटेल पा सकते हैं. अगर आप भी इसके बारे में जानकारी पाना चाहते हैं, तो 1950 पर SMS पर करना होगा. यहां पर आपको EPIC नंबर लिखकर भेजना है. मान लीजिए कि अगर आपका EPIC नंबर 78563412 है, तो आपको मैसेज टाइप करना होगा- ECI 78563412 और इसे 1950 पर सेंड कर देना है.
E-Voter ID Download करने का क्या है तरीका?
आपके पास वोटर आइडी कार्ड नहीं है, तो आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. E-Voter ID Card डाउनलोड करने के लिए वोटर सर्विस पोर्टल पर जाना है. ऑफिशियल साइट पर जाने के बाद EPIC Download करने का ऑप्शन मिलेगा. EPIC नंबर डालने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं. वोटर आइडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए OTP का ऑप्शन भी आता है. आप E-Voter ID का इस्तेमाल वोटिंग करने के लिए कर सकते हैं.

ALERT: आपका भी इंस्टाग्राम हो सकता है हैक, सावधान रहें और ये तरीके अपनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










