50,000 में iPhone 17, तो 40,000 में iPhone 16, ब्लैक फ्राइडे सेल में आईफोन्स पर धमाकेदार एक्सचेंज डील्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Nov 2025 2:10 PM
iPhone पर ब्लैक फ्राइडे सेल
Black Friday iPhone Deals: ब्लैक फ्राइडे सेल में iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 13 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट
Black Friday iPhone Deals: ब्लैक फ्राइडे सेल ने इस बार भारतीय ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर बाजार में हलचल मचा दी है. महंगे iPhone मॉडल्स पर ऐसी छूट मिल रही है कि कीमतें आधी से भी कम हो गई हैं. अगर आप त्योहारों की सेल में चूक गए थे, तो अब Apple डिवाइस खरीदने का सुनहरा मौका है.
iPhone 17: दो महीने पुराना मॉडल अब आधी कीमत पर
iPhone 17, जिसकी असली कीमत ₹82,900 है, अब क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल में मात्र ₹45,900 तक मिल रहा है. इसमें ₹1,000 कैशबैक, ₹7,000 एक्सचेंज बोनस और पुराने डिवाइस पर ₹29,000 तक का एक्सचेंज वैल्यू शामिल है. इतने ताजा मॉडल पर इतनी बड़ी छूट ग्राहकों को हैरान कर रही है.
iPhone 16: Amazon, Flipkart और Croma में तगड़ी होड़
Amazon पर iPhone 16 की कीमत ₹66,900 है, जहां एक्सचेंज और बैंक ऑफर मिलाकर यह ₹36,650 तक गिर जाता है. Flipkart पर भी कीमत ₹69,900 से शुरू होकर ऑफर्स के बाद ₹40,000 से नीचे जा रही है. वहीं Croma ने इसे ₹39,990 तक उतार दिया है. Reliance Digital भी ₹63,900 में ऑफर दे रहा है.
iPhone Air और iPhone 16 Plus पर भी राहत
iPhone Air, जिसकी कीमत ₹1,19,900 है, अब ₹11,000 की कुल छूट के साथ मिल रहा है. वहीं iPhone 16 Plus पर विजय सेल्स ने ₹79,900 से घटाकर ₹76,690 कर दिया है. हालांकि यह छूट मामूली है, लेकिन EMI और एक्सचेंज ऑफर से बचत बढ़ सकती है.
iPhone 15 और iPhone 13: बजट सेगमेंट में सबसे हॉट डील
iPhone 15 अब ₹55,690 में उपलब्ध है, जिस पर बैंक ऑफर से कीमत ₹53,690 तक जाती है. वहीं iPhone 13, जो हमेशा से बजट फ्रेंडली विकल्प रहा है, विजय सेल्स पर ₹44,990 में मिल रहा है. SBI और ICICI कार्ड ऑफर जोड़ने पर यह ₹39,900 तक सस्ता हो जाता है.
ब्लैक फ्राइडे सेल यहां हुआ लाइव: आईफोन पर सबसे बड़े डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने को है!
40 हजार से कम में iPhone 16, Amazon-Flipkart-Croma पर तगड़े एक्सचेंज ऑफर
Black Friday सेल में OnePlus 15 से लेकर Galaxy S24 Ultra पर भारी डिस्काउंट, मौका हाथ से न जाने दें
30 हजार रुपये सस्ता हुआ Nothing का यह फोन, Black Friday Sale में औंधे मुंह गिरे दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










