Apple कर रही नये iPhone की तैयारी, लॉन्चिंग जल्द

Updated:
विज्ञापन

बजट सेगमेंट में बड़ा धमाका करनेवाली है Apple

Apple अपने नये बजट स्मार्टफोन iPhone 17e को जल्द लॉन्च करने वाली है. A19 चिप, MagSafe चार्जिंग और नये वायरलेस चिप्स के साथ यह फोन पिछले साल जैसी ही कीमत पर मिलेगा.

विज्ञापन

ऐपल एक बार फिर टेक जगत में हलचल मचाने वाला है. महज पांच महीने पहले iPhone 16e लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपने नये बजट स्मार्टफोन iPhone 17e को पेश करने की तैयारी में है. ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्क गुरमन जैसे नामी एनालिस्ट्स का दावा है कि यह फोन “इमिनेंटली” यानी बेहद जल्द लॉन्च हो सकता है.

विज्ञापन

दमदार हार्डवेयर अपग्रेड

iPhone17e को केवल एक कॉस्मेटिक बदलाव नहीं माना जा रहा. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें वही A19 चिप दी जाएगी जो फ्लैगशिप iPhone 17 में मौजूद है. इसके अलावा नया C1X सेलुलर चिप और N1 वायरलेस चिप भी शामिल हो सकते हैं. सबसे खास बात- इस बार बजट मॉडल में भी MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

कीमत वही, फीचर्स ज्यादा

Apple अपने बजट ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने वाला है. अनुमान है कि iPhone17e की कीमत पिछले साल जैसी ही रहेगी-

  • 128GB वेरिएंट: ₹599
  • 256GB वेरिएंट: ₹699
  • 512GB वेरिएंट: ₹899

यानी ज्यादा फीचर्स, लेकिन कीमत वही. यही इसकी सबसे बड़ीUSP होगी.

डिजाइन और डिस्प्ले पर रहस्य

डिजाइन को लेकर अभी भी कयास जारी हैं. कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि इसमें Dynamic Island मिलेगा, जबकि जापानी साइट्स का दावा है कि Apple नॉच डिजाइन ही बरकरार रखेगा. रंगों के नये विकल्प भी पेश किये जा सकते हैं.

लॉन्च डेट की अटकलें

पिछले साल iPhone 16e फरवरी में बुधवार को प्रेस रिलीज के जरिये लॉन्च हुआ था. इस बार भी 23 से 25 फरवरी के बीच किसी सोमवार से बुधवार को लॉन्च होने की संभावना जतायी जा रही है.

यह भी पढ़ें: iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर हुआ आसान, Apple iOS 26.3 अपडेट रोलआउट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola