19 सितंबर से शुरू हो रही है iPhone 17 Series की पहली सेल, जानें कहां और कैसे करें प्री-बुकिंग
Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Sep 2025 11:40 PM
iPhone 17 Series Pre Booking
iPhone 17 Series Pre-Booking: Apple ने पिछले हफ्ते यानी 9 सितंबर को अपना iPhone 17 Series लॉन्च कर दिया है. यह नया सीरीज 19 सितंबर से मार्केट में मिलने वाली है. लेकिन अगर आप ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते तो अभी से ही Apple की ऑनलाइन स्टोर और बाकी पार्टनर स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. आइए जानते हैं सारी डिटेल्स.
iPhone 17 Series Pre-Booking: Apple ने पिछले हफ्ते यानी 9 सितंबर को अपना iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी चार मॉडल लेकर आई है- स्टैंडर्ड iPhone 17, अल्ट्रा-स्लिम iPhone Air (Plus मॉडल की जगह), iPhone 17 Pro और सबसे प्रीमियम और महंगा iPhone 17 Pro Max. इन चारों फोन में डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिलें हैं, जैसे बेहतर डिस्प्ले, नया कैमरा सेटअप और पहले से ज्यादा पावरफुल बैटरी.
बताते चलें की iPhone 17 Series 19 सितंबर से मार्केट में मिलने वाली है. लेकिन अगर आप ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते तो अभी से ही Apple की ऑनलाइन स्टोर और बाकी पार्टनर स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी उपलब्धता, ऑफर्स और प्राइसिंग से जुड़ी सारी जानकारी. आइए जानते हैं.
iPhone 17 Series: कहां से करें प्री-बुकिंग?
iPhone 17 सीरीज की प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से ही शुरू हो चुकी है. कस्टमर अपने फोन को Apple Online Store, Apple Store और Amazon, Flipkart, Croma जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर जा कर बुक कर सकते हैं. इसके अलावा Imagine और Unicorn जैसे Apple Authorised Resellers पर भी आप प्री-बुकिंग कर सकते हैं.
iPhone 17 Series: कैसे करें प्री-बुकिंग?
अगर आप iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max खरीदना चाहते हैं तो इन्हें आसानी से Apple Online Store (apple.in) पर जाकर प्री-बुक कर सकते हैं. बस अपने Apple ID से साइन इन करें, फिर मॉडल, कलर और स्टोरेज सेलेक्ट कर के ऑनलाइन पेमेंट कर दें.
इसी तरह दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी आप जिस वेरिएंट का iPhone 17 लेना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए प्री-बुक ऑप्शन पर क्लिक करें, कलर और स्टोरेज चुनें और पेमेंट कर दें.
iPhone 17 Series: इंडिया प्राइस और कलर ऑप्शन
iPhone 17
- 256GB- ₹82,900
- 512GB- ₹1,02,900
- कलर- लैवेंडर, सेज, मिस्ट ब्लू, व्हाइट, ब्लैक
iPhone Air
- 256GB- ₹1,19,900
- 512GB- ₹1,39,900
- 1TB- ₹1,59,900
- कलर- स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट, स्पेस ब्लैक
iPhone 17 Pro
- 256GB- ₹1,34,900
- 512GB- ₹1,54,900
- 1TB- ₹1,74,900
- कलर- सिल्वर, डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज
iPhone 17 Pro Max
- 256GB- ₹1,49,900
- 512GB- ₹1,69,900
- 1TB- ₹1,89,900
- 2TB- ₹2,29,900
- कलर- सिल्वर, डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज
यह भी पढ़ें: iPhone का ये मॉडल मिल रहा सिर्फ 43,900 में! सेल शुरू होने से पहले लगा लें मौके पर चौका
यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2025: iPhone 16 अब 50 हजार से भी कम में, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










