iPhone 17 सीरीज इस तारीख को हो सकती है लॉन्च, iPhone 16 से सस्ती होगी या महंगी? जानें यहां
Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Aug 2025 4:17 PM
iPhone 17 Series Launch Date and Expected Price
iPhone 17 सीरीज को लेकर लोगों में बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हर कोई एप्पल के इस नए फोन का इंतजार कर रहा है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये फोन कब लॉन्च होगा? भारत में इसकी कितनी कीमत होगी? क्या नए फीचर्स देखने को मिलेंगे? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते है.
iPhone 17 Series: अगले महीने यानी सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज बाजार में उतरने वाली है. लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर आए दिन इस स्मार्टफोन से जुड़ी लीक की खबरें सामने आ रही हैं. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार डायनामिक आइलैंड का लुक बदलने वाला है. साथ ही iOS 26 के साथ नए इंटरैक्टिव फीचर्स और एकदम तगड़ा डिजाइन देखने को मिल सकता है.
iPhone 17 सीरीज में हमें इस बार चार मॉडल देखने को मिलेंगे- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. अब लोगों के मन में सवाल है कि ये फोन कब लॉन्च होगा, भारत में इसकी कीमत क्या होगी और क्या नए फीचर्स इस बार देखने को मिलेंगे. आइए जानने को कोशिश करते हैं.
कब लॉन्च होगा iPhone 17?
पिछले कुछ सालों से देखा गया है कि Apple हर साल सितंबर में ही अपना नया iPhone लॉन्च करता है. इस बार भी कयास लगाई जा रही कि iPhone 17 सीरीज सितंबर की शुरुआत में लॉन्च होगी. अगर पुराने लॉन्च डेट्स पर नजर डालें तो iPhone 16, 9 सितंबर को आया था, iPhone 15, 12 सितंबर को और iPhone 14, 7 सितंबर को लॉन्च हुआ था. मशहूर टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन का कहना है कि इस बार लॉन्च 9 या 10 सितंबर को हो सकता है. वहीं, जर्मनी की एक टेलीकॉम कंपनी के इंटरनल नोट में भी 9 सितंबर की तारीख का जिक्र किया गया है.
भारत में कितनी होगी कीमत?
लीक हुई रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार iPhone 17 सीरीज में बेस स्टोरेज 128GB से बढ़ाकर सीधा 256GB कर दिया जा सकता है. मतलब आपको दोगुनी स्टोरेज मिलेगी, लेकिन इसके चलते कीमत भी करीब 4,400 रुपये तक बढ़ सकती है. ऐसे में भारत में स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत लगभग 83,300 रुपये तक जा सकती है, जबकि iPhone 16 की कीमत 79,900 रुपये थी.
वहीं, नया iPhone 17 Air अमेरिका में करीब 900 डॉलर का हो सकता है, जिसका भारतीय दाम 90,000 से 1 लाख रुपये के बीच बैठ सकता है. ये फोन बेस मॉडल से महंगा होगा लेकिन Pro मॉडल से सस्ता रहेगा.
कैमरा होगा शानदार
iPhone 17 सीरीज में इस बार कैमरे को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब हर मॉडल में 24MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जबकि iPhone 16 में सिर्फ 12MP था. यानी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग पहले से ज्यादा क्लियर होंगी. iPhone 17 Air में पीछे सिर्फ एक 48MP का कैमरा दिया जा सकता है.
वहीं, नॉर्मल iPhone 17 में डुअल कैमरा सेटअप होगा. एक 48MP का मेन सेंसर और दूसरा 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस. Pro और Pro Max वर्जन में तो मजा ही अलग होगा, क्योंकि इनमें तीन कैमरे मिल सकते हैं. 48MP का मेन सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस.
यह भी पढ़ें: एप्पल के लोगो में आधा कटा सेब ही क्यों होता है? सालों से iPhone चलाने वाले भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह
यह भी पढ़ें: 2007 से अब तक कितने iPhones बेच चुका है Apple? Tim Cook ने खुद बताया आंकड़ा, सुनकर दंग रह जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










